फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nikita Tomar gate will be built on elevated village octroi

ऊंचा गांव चुंगी पर बनेगा निकिता तोमर द्वार

Sat, 30 Jan 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Nikita Tomar gate will be built on elevated village octroi
निकिता तोमर के जन्मदिन पर कैंडल मार्च निकालते लोग। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा रही निकिता तोमर के नाम से बल्लभगढ़ में मोहना रोड पर निकिता तोमर द्वार बनाया जाएगा। द्वार का निर्माण अग्रवाल कॉलेज के पास स्थित ऊंचा गांव चुंगी पर किया जाएगा। इसके साथ ही निकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुई महापंचायत में उपद्रव के बाद से जेल में बंद 32 लोगों को भी रिहा करवाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

निकिता के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि उनका परिवार व निकिता न्याय मंच पहले दिन से ही निकिता को सम्मान दिलवाने की मांग करता आ रहा है। हत्या के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में तो शुरू हो गई लेकिन निकिता को सम्मान देने के लिए सरकार की तरफ से कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने मांग की थी कि बल्लभगढ़ में बन रहे महिला कॉलेज को निकिता तोमर के नाम से शुरू किया जाए लेकिन उसका नाम सुषमा स्वराज के नाम पर रख दिया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर वह और निकिता न्याय मंच के कुछ सदस्य केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले थे। उन्होंने वादा किया कि जल्द ही ऊंचा गांव चुंगी पर एक भव्य द्वार बनाया जाएगा। इसका नाम निकिता तोमर द्वार रखा जाएगा। मूलचंद तोमर ने मांग रखी कि महापंचायत के दौरान हुए उपद्रव में पकड़े गए 32 युवकों को भी जल्द रिहा किया जाए। इस पर मंत्री ने इसकी प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकिता के पिता का कहना है कि सरकार यदि जेल में बंद युवकों को रिहा कर देती है तो उन्हें सरकार से आर्थिक मदद भी नहीं चाहिए। निकिता को न्याय दिलाने के लिए जो युवा दूरदराज से आए थे उन्हें जल्द छोड़ दिया जाए। 26 अक्तूबर, 2020 को बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा देकर लौट रही निकिता तोमर की उसके कॉलेज के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है। अभी तक 38 लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है।

जन्मदिन पर कैंडल मार्च निकाला
फरीदाबाद। निकिता तोमर का शनिवार को 21 वां जन्मदिन था। निकिता के परिजनों ने कैंडल मार्च निकालकर उसे श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व घर में हवन किया गया। निकिता के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि निकिता के जन्मदिन पर उन्होंने अग्रवाल कॉलेज तक कैंडल मार्च निकालने की अनुमति मांगी थी। लोगों की संख्या ज्यादा होने व सर्दी का मौसम होने के कारण लोगों ने लंबी यात्रा नही की, इसलिए सोसायटी में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed