{"_id":"60ba0e398ebc3e7fd7206b60","slug":"nh-drain-cleaning-started-before-monsoon-faridabad-news-noi5853848157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले शुरू हुई एनएच के ड्रेन की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले शुरू हुई एनएच के ड्रेन की सफाई
विज्ञापन
फरीदाबाद। सड़क पर हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस इन दिनों हाईवे पर कुछ सुधार कर रही है। बरसात के मौसम में जाम की स्थिति न बने इसके लिए ड्रेन भी साफ किए जा रहे हैं। मथुरा रोड पर हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस एनएचएआई के साथ मिलकर ग्रिल लगाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं साथ लगती ड्रेन को भी साफ किया जा रहा है, ताकि बरसात के मौसम में पानी भरने के बाद जाम की स्थिति न बने।
ट्रैफिक प्रभारी राजीव कुंडू ने बताया कि मथुरा रोड पर कई जगह पर ग्रिल टूटी हुई है, जिसके कारण हादसे का खतरा बना रहता है। हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस एनएचएआई के साथ मिलकर काम कर रही है। इन दिनों सभी टूटी हुई ग्रिल को ठीक कराया जा रहा है। बरसात के समय रोड पर पानी भरने से लगने वाले जाम की स्थिति से निपटने के लिए ड्रेन भी साफ कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल बृहस्पतिवार को पुलिस ने ओवर स्पीड के तहत 100 चालान किए हैं। बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 124 लोगों के मास्क के चालान भी किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस चालान के साथ साथ लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क भी बांट रही है। बृहस्पतिवार को में 620 मास्क बांटे गए।
फोटो फाइल-04