{"_id":"615748768ebc3edae237db24","slug":"newly-married-couple-committed-suicide-by-hanging-faridabad-news-noi608033634","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव विवाहित ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव विवाहित ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। एनआइटी थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई। जब स्थानीय लोगों ने बंद कमरे में एक दंपती को फंदे से झूलता देखा। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतकों की पहचान 22 वर्षीय सनी और उसकी पत्नी मनीषा (20) के रूप में हुई है। वे परिवार के साथ रहते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है। जानकारी के मुताबिक, सनी और मनीषा की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। दोनों यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। सनी के परिवार में माता-पिता के अलावा छोटी बहन और एक बड़ा भाई है। सभी नौकरी करते हैं। सनी भी एक फैक्टरी में में ही काम करता था। शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। घर में सनी, मनीषा व सनी की छोटी बहन थी।
दिन में सनी और मनीषा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकली तो छोटी बहन उसे देखने गई। उसने दोनों को फंदे से लटका देखा। यह देख उसके होश उड़ गए। तुरंत उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और पड़ोसियों को बुलाने लगा। सूचना पाकर पड़ोसी पहुंच गए और इसकी सूचना परिवार के सदस्यों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों के पास से कोई सुसाइड नहीं मिला है।