फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neighbor misbehaved with an eight year old child in Faridabad

आखिरी सांस तक लड़ी मासूम: दुष्कर्म करने में असफल हुआ तो काट दी नस, लात-घूंसों से की पिटाई, बक्से में किया बंद

Thu, 08 Jun 2023 10:15 PM IST
Digvijay Singh कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 08 Jun 2023 10:15 PM IST
सार

 गिरफ्तार आरोपी बिजेंद्र ने बच्ची से दुष्कर्म करने के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल किया लेकिन बच्ची आरोपी का डटकर मुकाबला करती रही। आरोपी मकसद में कामयाब नहीं हो पाया तो बच्ची की कलाइयों की नसें काट दीं।

विज्ञापन
Neighbor misbehaved with an eight year old child in Faridabad
आरोपी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के सराय थाना के अंनगपुर डेयरी इलाके में हुई आठ साल की मासूम की दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले में पुलिस ने जो देखा और सुना वह शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। गिरफ्तार आरोपी बिजेंद्र ने बच्ची से दुष्कर्म करने के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल किया लेकिन बच्ची आरोपी का डटकर मुकाबला करती रही। तमाम प्रयासों से बाद भी जब आरोपी मकसद में कामयाब नहीं हो पाया तो सब्जी काटने के चाकू से बच्ची की कलाइयों की नसें काट दीं। इतने पर भी मासूम ने हिम्मत नहीं हारी। वह मुकाबला करते हुए मदद के लिए शोर मचाती रही। आरोपी ने घर में लोहे के बक्से में बच्ची को डालकर आवाज दबानी चाही लेकिन वह लगातार शोर मचाती रही।

विज्ञापन

 

बिजेंद्र ने वहशीपन की हद पार करते हुए बच्ची को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पोस्टमार्टम रिपार्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के फेफड़ों पर भारी दबाव डाला गया है। चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर मारपीट के निशान हैं। जिस बक्से से बच्ची को बरामद किया गया उसमें बच्ची के सिर के बाल मिले हैं, यानी आरोपी ने बाल भी नोचे थे। पुलिस ने मामले में एससी की धारा भी जोड़ दी है। बच्ची का परिवार पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी का रहने वाला है। एसीपी क्राइम मामले की जांच कर रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद दो बेटियों का पिता फिर नहीं पसीजा आरोपी का दिल

क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मूल रूप से गोरखपुर निवासी आरोपी बिजेंद्र को घटना के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी से घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया आरोपी खुद दो बेटियों का पिता है। उसकी एक बेटी की उम्र ग्यारह साल, बेटे की उम्र सात साल और छोटी बेटी की उम्र करीब डेढ़ साल है। वारदात के समय आरोपी की पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे। आरोपी ने बच्ची को दस रुपये देकर गुटखा लाने के लिए दुकान पर भेजा था। बच्ची जब वापस आई तो आरोपी ने उसे कमरे के अंदर खींच लिया। मनमानी करने पर बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने चाकू उठा लिया था।


 
विज्ञापन

पुलिस ने बीस मिनट में तय किया सफदरजंग तक का सफर

सराय थाना पुलिस को रात करीब 11:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। दो युवक एंबुलेंस का इंतजार करने की बजाय बाइक पर ही निजी अस्पताल में ले गए। सुविधा नहीं होने के कारण निजी अस्पताल ने बच्ची को भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद युवक बच्ची को एशियन ले गए लेकिन महंगे इलाज की वजह से बाइक बीके की तरफ मोड दी। बीके में प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया। तब तक बारह बज चुके थे। सराय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनीत यादव, जांच अधिकारी पीएसआई पवन तोमर, हवलदार धमेंद्र, महिला सिपाही शर्मिला, चालक संदीप व सिपाही संजीत एंबुलेंस के आगे एस्कॉर्ट करते हुए गए। मात्र बीस मिनट के भीतर सफदरजंग अस्पताल में बच्ची को भर्ती करा दिया गया। यहां पांच डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का इलाज शुरू किया। दस मिनट के लिए बच्ची होश में आई लेकिन कुछ बोली नहीं, बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे उसने दम तोड़ दिया।


 

यह था पूरा मामला

मंगलवार रात करीब साढे छह बजे आठ साल की बच्ची अंनगपुर डेयरी इलाके से गायब हो गई। रात करीब साढे दस बजे पड़ोसी के कमरे में बेड में रखे एक बक्से में बच्ची बेसुध हालत में बरामद हुई। सूचना पर पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मूलरूप से गोरखपुर निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed