फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neighbor killed innocent in Faridabad

मासूम के साथ बर्बरता : हाथ की काटी नस, चेहरे पर डाला केरोसिन, यौन हमले के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या

Wed, 07 Jun 2023 08:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 07 Jun 2023 08:54 PM IST
सार

प्राथमिक जांच में उसके दोनों हाथ की नसें कटी थीं और केरोसिन छिड़का हुआ था। इलाज के दौरान बुधवार को बच्ची ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Neighbor killed innocent in Faridabad
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सराय थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची की यौन हमले के बाद बर्बरता से हत्या कर दी गई। बच्ची मंगलवार शाम से घर से लापता थी। तलाशी के दौरान बच्ची पड़ोसी आरोपी के कमरे में बेड में रखे बक्से से बेसुध हालत में मिली। प्राथमिक जांच में उसके दोनों हाथ की नसें कटी थीं और केरोसिन छिड़का हुआ था। इलाज के दौरान बुधवार को बच्ची ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो व हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह कोलकाता भागने की फिराक में था।

विज्ञापन

मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ोसी के कमरे में बेड में रखे एक बक्से में बच्ची बेसुध हालत में मिली है। पुलिस उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सफदरजंग अस्पताल में रखवा दिया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज दबाने के लिए मासूम के हाथों की नस काटी

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को कब अपने कमरे में ले गया, इसका किसी को पता नहीं चला। बच्ची की कोई आवाज भी नहीं सुनाई दी, क्योंकि आरोपी का कमरा अंतिम छोर पर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची शोर करने से मना किया। मारपीट के बाद शोर को दबाने के लिए उसके हाथों का नस काट दी, जिससे वह बेहोश हो जाए।

विज्ञापन

कमरे के बाहर खून की बूंद देखने पर आरोपी पर हुआ शक

स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची मंगलवार शाम पांच बजे से लापता थी। शाम को ड्यूटी से उसके पिता आए तो मां ने बताया कि वह बाहर खेल रही होगी। रात नौ बजे तक जब वह वापस नहीं आई तो माता-पिता उसे तलाशने लगे। इस दौरान आरोपी किरायेदार बिजेंद्र के कमरे के बाहर खून की बूंदें दिखाई दी। शक होने पर कमरे के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर छानबीन की तो बेसुध बच्ची बेड में रखे एक लोहे की पेटी में लहूलुहान अवस्था में बंद थी।


 

लोगों ने बताया कि पीड़ित परिजन मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। बच्ची के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह अनंगपुर में किराये के कमरे में रहने के लिए एक साल पहले ही आए थे। बच्ची पास स्थित एक स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। काफी अच्छी पेंटिंग्स बनाती थी। लोगों ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है। वह तीन साल से अनंगपुर डेयरी में किराये के मकान में रहता है। एक महीने पहले ही वह पत्नी और बच्चों को पश्चिम बंगाल स्थित अपने गांव छोड़कर आया था। तब से अकेला ही रहा था।


 

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जा सकती है। शरीर से सैंपल लिए गए हैं। उसकी एफएसएल जांच कराई जा रही है। पॉक्सो एक्ट व हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। - देवेन्द्र कुमार, एसीपी सराय ख्वाजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed