{"_id":"6a440fa66ad20c1e2d007b15","slug":"negligence-in-the-security-of-evms-will-not-be-tolerated-dc-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73693-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी: डीसी
विज्ञापन
उपायुक्त ने ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की त्रैमासिक निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से सेक्टर-12 स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मंगलवार को त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त आयुष सिन्हा और सीटीएम अंकित कुमार ने वेयरहाउस पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी सिस्टम की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी सीसीटीवी कैमरे चौबीसों घंटे सक्रिय रहें और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें बीजेपी से अश्विनी गुलाटी, जेजेपी से प्रेम सिंह धनकड़, कांग्रेस से राहुल, आम आदमी पार्टी से रविंद्र फौजदार और आईएनएलडी से जीत सिंह डागर सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी निरीक्षण प्रक्रिया में भाग लिया।