{"_id":"64bc10b21b96fe341b0f5946","slug":"neelam-rob-pillars-repair-started-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9747-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नीलम आरओबी के खंंभों की मरम्मत की गई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नीलम आरओबी के खंंभों की मरम्मत की गई शुरू
विज्ञापन
- सबसे पहले पिलर्स में आई दरारों को भरने का किया जाएगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नीलम रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने विशेष मरम्मत कार्य शुरु कर दिया है। सबसे पहले खंभों की दरारों को भरने का काम किया जाएगा। इसके बाद ऊपर की रेलिंग का काम होगा। स्पेशल मरम्मत में खस्ताहाल सड़क को नए सिरे बनाया जाएगा। जर्जर ग्रिल और स्ट्रीट लाइट्स को भी बदला जाएगा।
शहर में रेलवे ओवरब्रिज की स्थिति इस समय बदहाल है। इसमें बाटा, बल्लभगढ़ और नीलम रेलवे ओवरब्रिज की हालत ज्यादा खराब है। नीलम आरओबी हाईवे से एनआईटी को जोड़ने में लाइफलाइन का काम करता है। इस कारण वाहनों का दबाव अधिक रहता है। आरओबी का फुटपाथ टूटा है। ग्रिल जर्जर अवस्था में है जो कभी भी गिर सकती है। इससे यहां आए दिन एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। सड़कों पर लगी लाइटें भी खराब रहती हैं। आरओबी की सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए है। इस कारण ट्रैफिक धीमा रहता है। सुबह-शाम पीक समय में लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। इसे लेकर एफएमडीए ने मरम्मत कार्य शुरु कर दिया है।
--
वर्जन
नीलम रेलवे ओवरब्रिज की विशेष मरम्मत का काम शुरु कर दिया है। सबसे पहले पिलर्स की दरारों को भरने काम किया जा रहा है।
- रमेश बांगडी, मुख्य अभियंता, एफएमडीए