{"_id":"602aaf5a8ebc3ee9196f141b","slug":"neelam-flyover-will-be-closed-for-five-days-faridabad-news-noi565871355","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले पांच दिन बंद रहेगा नीलम फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले पांच दिन बंद रहेगा नीलम फ्लाईओवर
विज्ञापन
फरीदाबाद। नीलम फ्लाईओवर को सोमवार से वाहन चालकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। पांच से छह दिन तक पुल के नीचे नए सिरे से बनाए गए पिलर पर बेरिंग रखने का काम किया जाएगा। इस दौरान फ्लाईओवर पर आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यातायात पुलिस की तरफ से फ्लाईओवर के दोनों तक तरफ बेरिकेटिंग कर दी गई है।
नीलम फ्लाईओवर से ओल्ड फरीदाबाद की ओर से जाने वाले वाहनों को अब ओल्ड फरीदाबाद अंडर पास की तरफ जोन के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार बल्लभगढ़ की ओर से जाने वाले वाहन चालकों को नीलम-बाटा रोड के रास्ते बाटा फ्लाईओवर के लिए जाने के लिए बोला जा रहा है। इस व्यवस्था से अंडरपास और बाटा फ्लाईओवर की तरफ वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सोमवार को दोनों ही सड़कों पर यातायात धीमा रहा। लोगों का पांच मिनट का सफर 15 मिनट में तय करना पड़ रहा है।
नीलम फ्लाईओवर की एक साइड चार माह से बंद है। अक्तूबर में पुल के नीचे रखे कबाड़ में आग लग गई थी। इस कारण पुल के चार पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। तभी से वाहन चालकों के लिए क्षतिग्रस्त पुल की एक साइड बंद है। इसके बाद शहर के समूचे यातायात का बोझ बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद के अंडरपास, बाटा और बल्लभगढ़ के सोहना पुल पर आ गया था। नगर निगम ने पुल के क्षतिग्रस्त हुए सभी पिलरों की जांच इंजीनियर टीम से कराई।
विज्ञापन
जांच के बाद नीलम चौक से अजरौंदा चौक की तरफ जाने वाले हिस्से के नीचे पिलर इलेक्ट्रोफिटिंग तकनीक से मरम्मत करवाई गई। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक तरफ से वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया था। पुल की एक साइड खुलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी। सोमवार को एक बार फिर पुल की दोनों साइड को बेरिंग डालने के लिए बंद कर दिया गया।