फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Must celebrate sacrifice day as inspiration day'

‘बलिदान दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में अवश्य मनाएं’

Sat, 09 Jan 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
'Must celebrate sacrifice day as inspiration day'
बल्लभगढ़। राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर सिही गांव में कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अनिल जेलदार एडवोकेट की ओर से किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मौजूद रहे। सम्मानीय अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र गुप्ता ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हम शहीदों को कुछ नहीं दे सकते, इसलिए कम से कम एक दिन उनके बलिदान दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में अवश्य मनाएं। इससे हमारी भावी पीढ़ी भी शहीदों की शहादत के महत्व को समझ सकेगी। दूसरे के लिए अपने जीवन को कुर्बान करना बहुत बड़ी बात है और हमें उनकी शहादत को नमन करना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने राजा नाहर सिंह के जीवन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजा नाहर सिंह एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने माफी और फांसी में से फांसी को चुना। राजा नाहर सिंह ने मात्र 19 वर्ष की आयु में 210 गांवों की सियासत को संभाला और मथुरा व आगरा की ओर से जो भी अंग्रेजों ने युद्ध किए, उन्हें विफल किया। इस मौके पर अनिल जेलदार द्वारा सिही पार्क का नाम राजा नाहर सिंह के नाम पर रखने की मांग की गई, जिसे विधायक नरेंद्र गुप्ता ने स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही इस पार्क को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिन शहीदों के कारण हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उन शहीदों को हमें नमन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed