फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Murder case registered in case of death of elderly

बुजुर्ग की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

Mon, 31 May 2021 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered in case of death of elderly
बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-62 में घरेलू झगड़े के दौरान हुई बुजुर्ग की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। छोटे बेटे की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष तीन नामजद समेत अन्य पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-62 निवासी अतर सिंह राठी के छोटे बेटे पवन ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे उसकी पत्नी नीलम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर नीलम ने अपने मायके से रिश्तेदारों को बुला लिया। फोन सुनकर पवन का साला उमंग अभिषेक व नीलम का चाचा संजय व अन्य उनके घर आकर झगड़ा करने लगे। झगड़ा देखकर पवन के माता-पिता बीच बचाव करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि नीलम के तीनों रिश्तेदारों ने उसके पिता अतर सिंह राठी को घूंसा मारा, जिससे वह फर्श पर गिर गए। आरोप है कि पिता के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी उन्हें पीटते रहे। पड़ोसियाें के आने पर आरोपी फरार हो गए। अतर सिंह राठी को घायल अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed