{"_id":"627a9e58d839d926f868dbec","slug":"murder-accused-arrest-faridabad-news-noi6477871110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बियर की बोतल मारकर युवक की हत्या मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बियर की बोतल मारकर युवक की हत्या मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने पिछले महीने परशुराम चौक पर बियर की बोतल सिर पर मारकर युवक की हत्या करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भारत कॉलोनी निवासी सागर उर्फ बच्चा के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी ने पिछले महीने परशुराम चौक पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर मूलरूप से मध्यप्रदेश निवासी 18 वर्षीय हिमांशु की सिर पर बियर की बोतल मारकर हत्या कर दी थी। मृतक बजीरपुर रोड के पास रहता था और कार वॉशिंग का काम करता था। नौ अप्रैल को शाम के समय किसी काम से बाजार गया था। परशुराम चौक पर सामान लेते समय हिमांशु की आरोपी बादल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बादल ने शराब पी रहे अपने साथियों को फोन कर बुला लिया और उसकी सिर पर बियर की बोतल मारकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी बादल, गुलशन उर्फ गुलू और मोनू उर्फ कलवा को खेड़ीपुल सब्जी मंडी से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। चौथे आरोपी सागर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में बताया है कि बादल, गुलशन उर्फ गुल्लू, मोनू उर्फ कलवा, महेश व मोहित शराब पी रहे थे। सामान लेते समय हिमांशु से बादल का झगड़ा हो गया था।