फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal coorporation strike increased for two days

नगर निगम की हड़ताल दो और बढ़ी

Thu, 29 Aug 2019 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Municipal coorporation strike increased for two days
गर निगम मुख्यालय पर धरना देते कर्मचारी। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल दो दिन और आगे बढ़ गई है। तीसरे दिन भी कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखकर निगम मुख्यालय पर धरना दिया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। हड़ताल के कारण तीसरे दिन घरों से कूड़ा नहीं उठा। सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारी यूनियन ने किये गए वादे को लागू नहीं कर देती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

निगम कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इसमें सफाई कर्मचारी यूनियन, सीवरमैन, ईकोग्रीन, प्लंबर आदि यूनियन के कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से निगम में होने वाले दैनिक कार्यों पर कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिला। अन्य दिनों की तरह अधिकारी अपने विभागों में काम करते दिखे। पानी, हाउस टैक्स के बिल भरे गए। हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार का दोहरा रवैया अब ज्यादा नहीं चलेगा। सीएम रैलियों के दौरान कर्मचारियों को नजरबंद नहीं किया जा सकता। कर्मचारी अपना हक लेकर रहेंगे। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर बाल गुहेर ने कहा कि सरकार एक साल पहले कर्मचारियों की सभी मांगों को मान चुकी है, मगर उन्हें लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हड़ताल दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। सरकार ने अपना हठी रवैया नहीं छोड़ा तो कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकती है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले नगर निगम में सीवर की समस्या के लिए पहुंचे संजय एंक्लेव गली नंबर तीन वासियों की समस्या का अब तक निदान नहीं हुआ है। तीन दिन पूर्व लोगों ने निगमायुक्त अनीता यादव की पीए ज्ञापन सौंप समस्या के समाधान की मांग की थी। निगमायुक्त के आदेश पर मुख्य अभियंता डीआर भास्कर ने दो दिन में सीवर की समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन लोगों दिया था। बृहस्पतिवार को एक बार फिर स्थानीय लोग नगर निगम पहुंचे। लोगों ने निगमायुक्त की पीए से मुलाकात की और तुरंत कार्रवाई की मांग की। लोगों ने उन्हें बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने से गली में गंदा पानी जमा है। लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में मुख्य अभियंता डीआर भास्कर का कहना है कि कार्यकारी अभियंता को आदेश जारी कर दिए गए हैं जल्द ही सीवर की सफाई कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed