{"_id":"691627af633ff6bd15077fc4","slug":"motu-patlu-will-help-children-develop-an-understanding-of-taxes-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55662-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोटू-पतलू के जरिये बच्चों में बढ़ाई जाएगी टैक्स की समझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोटू-पतलू के जरिये बच्चों में बढ़ाई जाएगी टैक्स की समझ
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बच्चों के लिए शुरू की कॉमिक बुक सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। देश में टैक्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयकर विभाग ने एक अनोखी पहल की है। विभाग के जनसंपर्क, प्रकाशन एवं प्रचार निदेशालय की ओर से आठ कॉमिक बुक्स की एक सीरीज लॉन्च की गई है। सीरीज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तैयार की गई है। इसे खासतौर पर स्कूल के बच्चों में टैक्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है।
इस कॉमिक सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसमें बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू को शामिल किया गया है। इन पात्रों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजक तरीके से बताया गया है कि टैक्स क्या होता है, यह क्यों जरूरी है और इससे देश का विकास कैसे होता है। कॉमिक्स में आयकर विभाग की भूमिका को सरल और दिलचस्प कहानियों के जरिये समझाया गया है, ताकि छोटे बच्चे भी आसानी से टैक्स की बुनियादी जानकारी प्राप्त कर सकें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने सभी संबद्ध विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे इन कॉमिक बुक्स को छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों के बीच साझा करें। साथ ही स्कूलों से कहा गया है कि वे इन कॉमिक्स की सामग्री को अपने जागरूकता कार्यक्रमों और गतिविधियों में शामिल करें, ताकि विद्यार्थियों में टैक्स के प्रति समझ और जिम्मेदारी का भाव विकसित हो सके।