फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Motivational speaker Vivek Bindra owes Rs 3.92 lakh towards electricity and maintenance of his flat

Vivek Bindra: मोटिवेशनल स्पीकर को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा, पहली पत्नी से तलाक के लिए चुकाए थे 25 करोड़

Fri, 29 Dec 2023 08:49 AM IST
शाहरुख खान कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Dec 2023 08:49 AM IST
सार

लोगों को प्रेरणा देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर थ्री बीएचके फ्लैट के रखरखाव और बिजली बिल के करीब चार लाख रुपये बकाया हैं। विवेक पहले भी कई विवादों में घिर चुका है। पत्नी से मारपीट का केस दर्ज होने के बाद भी विवेक बच्चों को प्रेरणा के किस्से सुना रहा था।

विज्ञापन
Motivational speaker Vivek Bindra owes Rs 3.92 lakh towards electricity and maintenance of his flat
विवेक बिंद्रा। - फोटो : @DrVivekBindra

विस्तार

पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हाल ही में चर्चा में आए मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा लच्छेदार बातें कर लाखों फॉलोवर बना चुका है। असल जिंदगी में उस पर कई आरोप हैं। फरीदाबाद की ओजोन पार्क सोसाइटी में विवेक का थ्री बीएचके का फ्लैट है। 
विज्ञापन


विवेक पर फ्लैट के रखरखाव और बिजली बिल के करीब चार लाख रुपये बकाया हैं, जो उसने कई साल से नहीं भरा है। सोसाइटी के टॉवर नंबर नौ की आठवीं मंजिल पर विवेक का फ्लैट है। ज्यादातर ये फ्लैट बंद ही रहता है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ माह में फ्लैट के बिजली मीटर की रीडिंग बढ़ी थी, यानि कोई इसका इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन


पत्नी से मारपीट का केस दर्ज होने के बाद भी बच्चों को सुना रहा था प्रेरणा के किस्से
विवेक के खिलाफ 14 दिसंबर को नोएडा के थाने में केस दर्ज हुआ था। उससे पहले पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हो चुका था। इस सब के बावजूद विवेक सेक्टर-12 में आयोजित विजयंता नाम के कार्यक्रम में बतौर अतिथि 16 दिसंबर को आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस की तरफ से आयोजित किया गया था। हजारों की संख्या में मौजूद स्कूली बच्चों को बिंद्रा ने प्रेरणादायी किस्से भी सुनाए थे। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री व कई विधायक भी मौजूद रहे थे।
Trending Videos

पहली पत्नी से तलाक के लिए विवेक बिंद्रा को देने पड़े थे 25 करोड़ रुपये
वहीं, इससे पहले मोटिवेशनल स्पीकर और बड़ा बाजार डॉट कॉम के फाउंडर विवेक बिंद्रा को पहली पत्नी से तलाक लेने से पहले भरण पोषण के लिए 25 करोड़ रुपये देने पड़े थे। हाल ही में बिंद्रा का नोएडा में अपनी पत्नी के मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद उनके ऊपर केस भी दर्ज भी दर्ज किया गया। ऐसा ही मामला पहले भी सामने आ चुका है।

 

फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड स्थित ओमेक्स हाइट सोसाइटी में रहने वाली गीतिका बिंद्रा (पहली पत्नी) ने विवेक बिंद्रा की मारपीट, दहेज की मांग और अन्य शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। साल 2018 में गीतिका ने फरीदाबाद की अदालत में अपने व दो बच्चों के भरण पोषण के लिए विवेक से खर्चा मांगने की गुहार लगाई थी। 

 

करीब पांच साल तक केस लड़ने के बाद 19 अक्तूबर साल 2023 को न्यायाधीश सौरव गोसांई की अदालत में गीतिका दो बच्चों के भरण पोषण के लिए 25 करोड़ रुपये देने का फैसला सुनाया गया। केस के समय गीतिका की तरफ से अधिवक्ता रही रूचि मुंजाल ने बताया विवेक पर झगड़ा करने और दहेज की मांग के अलावा कई तरह से आरोप लगाए गए थे। गीतिका और विवेक के दो बच्चे हैं जिसमें से बेटा 12 साल और बेटी 9 साल की है। 19 अक्तूबर को दोनों का तलाक हो गया।

अदालत में फोन चलाने पर मिली थी चेतावनी
मार्च 2023 में अदालत में सुनवाई के दौरान मोबाइल चलाने का आरोप लगा था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने बिंद्रा का मोबाइल जब्त किया था। हालांकि पूछताछ के बाद बाद मोबाइल लौटा दिया गया था। 17 मार्च को विवेक की पहली पत्नी गीतिका ने सेंट्रल थाना में शिकायत दी थी कि उनका अपने पति विवेक बिंद्रा के साथ कई सालों से विवाद चल रहा है।

न्यायाधीश अमृत सिंह की अदालत में उसकी सुनवाई के दौरान विवेक मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। अधिवक्ता ने इसकी शिकायत न्यायाधीश से कर दी। इसके बाद सेंट्रल थाना पुलिस की जांच में विवेक के मोबाइल में दो फोटो भी बरामद हुए थे। अदालत ने विवेक को दोबारा ऐसा ना करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed