फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Monitoring committee inspected sewer works

निगरानी समिति ने सीवर कार्यों का किया निरीक्षण

Sun, 05 Sep 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committee inspected sewer works
फरीदाबाद। लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रैक्सवाल ने रविवार को अमृत योजना के तहत नहरपार कॉलोनियों में चल रहे पानी और सीवरेज के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति देखी।
विज्ञापन

टीम के सदस्य सबसे पहले सूर्य विहार कॉलोनी भाग-एक व दो, सरस्वती कॉलोनी भाग-एक व तीन, दुर्गा एंक्लेव पहुंचे। इसके बाद डगवाल कॉलोनी, श्याम कॉलोनी भाग-एक, दो और तीन का दौरा किया। इन कॉलोनियों में कितने काम हो गए है, कौन सी गली छोड़ दी गई है, कहां कनेक्शन हुए है और कहां नहीं हुए। इस बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली और मौके पर ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कामों को तय समय पर निपटाया जाए। उन्होंने लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान कराया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश रैक्सवाल ने कहा कि भाजपा गरीबों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर हमेशा गरीबों के हित में सोचते है। उनकी प्राथमिकता है कि देश का प्रत्येक नागरिक खुशहाल व समृद्ध बने और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। टीम में मडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा, पूर्व मडंल अध्यक्ष विजयपाल, यशोदा डबराल, सुभाष नायर, गढ़वाल सभा के पूर्व प्रधान एमएस डगवाल, महिला मंडल की अध्यक्ष आरती साहू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed