फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Model culture and sports nursery will also open in Aarohi schools

मॉडल संस्कृति और आरोही स्कूलों में भी खुलेंगी खेल नर्सरी

Mon, 21 Feb 2022 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Model culture and sports nursery will also open in Aarohi schools
फरीदाबाद। प्रदेश के सभी मॉडल संस्कृति और आरोही स्कूलों में खेल नर्सरी शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक सप्ताह में खेल विभाग की ओर से आवेदन मांगा गया है। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च के बाद जिले के पांच वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल स्कूलों, 19 प्राथमिक विद्यालयों और एक आरोही स्कूल में खेल नर्सरी शुरू हो जाएंगी। प्रत्येक स्कूल में 25 खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद प्रदेश के करीब 25 हजार से अधिक खिलाड़ियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है खेल नर्सरी को अप्रैल तक आवंटित करने की योजना है। प्रत्येक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा पांच खिलाड़ियों को सुरक्षित रखा जाएगा। इन्हें खेल प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई की भी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इससे पहले भी विभिन्न स्कूलों में खेल नर्सरी शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए जिले के विभिन्न गैर सरकारी स्कूलों और निजी खेल अकादमी से करीब 76 आवेदन आएं हैं। इनका भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। इसके बाद विभाग ने मॉडल संस्कृति और आरोही स्कूलों में भी खेल नर्सरी को शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। मालूम हो कि इसमें रहने वाले 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति खुराक के रूप में दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल नर्सरियों में ओलंपिक, एशियन और कामनवेल्थ खेलों को शामिल किया गया है। एक संस्थान को दो खेल नर्सरी से ज्यादा नहीं दी जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो एक अप्रैल से खेल नर्सरी शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग में तैनात सभी कोच को एक-एक खेल नर्सरियों को आवंटित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही निजी स्कूलों को भी खेल नर्सरी आवंटित कर दी जाएगी।

खेल को बढ़ावा देने के लिए मॉडल संस्कृति स्कूल और आरोही स्कूलों में भी खेल नर्सरियों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक सप्ताह के अंदर खेल विभाग को आवेदन करना होगा। आवेदन के आधार पर विभाग की टीम भौतिक सत्यापन करेंगी। सब कुछ ठीक होने के बाद नर्सरी को आवंटित कर दिया जाएगा।
-गिरीराज सिंह, उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed