{"_id":"5ff0ab8e8ebc3e3c5457b244","slug":"missing-teenager-was-in-shelter-home-for-four-years-faridabad-news-noi5574850113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से शेल्टर होम में थी लापता किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल से शेल्टर होम में थी लापता किशोरी
विज्ञापन
फरीदाबाद। चार साल पहले घर से लापता हुई मानसिक रूप से बीमार किशोरी (जो बोल भी नहीं पाती थी) को स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने ढूंढ निकाला है। इसके अलावा शनिवार को ही घर से लापता हुए दो मासूमों को भी पुलिस ने कुछ घंटों में ही ढूंढकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।
किशोरी (17 साल) अप्रैल 2016 में फतेहपुर चंदीला से लापता हुई थी। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया था। परिजनों को चार साल तक भी बच्ची का पता नहीं लगा। बुधवार को परिजनों ने स्टेट क्राइम ब्रांच में संपर्क किया और बच्ची के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बोल नहीं सकती व मानसिक रूप से भी बीमार है। जांच अधिकारी एएसआई अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने किशोरी को फरीदाबाद के ही एक शेल्टर होम से ढूंढ निकाला है। घर से बिछड़ जाने के बाद वो किसी को अपना दर्द नहीं बता सकी। इसके साथ ही वो बोल न पाने के कारण अपने घर का पता भी किसी को नहीं बता पाई थी। किशोरी को वर्ष 2016 में पुलिस और लोगों ने शेल्टर होम में छोड़ दिया था। तब से वह उसी शेल्टर होम में अपना समय काट रही थी।
अमर सिंह ने बताया कि टीम ने मात्र दो दिन में ही बच्ची को खोज निकाला और परिवार से मिला दिया। इस काम में एएसआई शीतल, सिपाही मोहन, दीपक व चाइल्डलाइन से आशा, सुनीता, रविंद्र का विशेष सहयोग रहा। दूसरे मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने लावारिस हालत में मिले 6 वर्षीय बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया है। पुलिस चौकी संजय कॉलोनी टीम को गश्त के दौरान गौंछी रोड पर लावारिस हालत में एक बच्चा मिला। पुलिस के पूछने पर बच्चे ने अपना नाम आयुष व पिता का नाम विनय बताया। बच्चा घर का पता बताने में असमर्थ था। पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए बच्चे का फोटो पुलिस ग्रुप और पब्लिक ग्रुप में भेजा। परिजनों का पता लगने पर बच्चे को माता पिता के हवाले किया।
विज्ञापन
इधर थाना सराय ख्वाजा थाना प्रभारी को एक बच्चे के गुम होने की सूचना मिली। जिस पर एक टीम गठित कर बच्चे को ढूंढना शुरू किया गया। बच्चे के पिता पवन सलूजा ने पुलिस थाना में सूचना दी कि उसका सात साल का बच्चा सुबह करीब 6 बजे से लापता है। जिस पर पुलिस टीम ने बीट आफिसरों को भी इससे अवगत कराया। करीब डेढ़ बजे बच्चे को सकुशल ढूंढ कर परिजनों के हवाले कर दिया।