फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Miscreants vandalized dhaba and chaap shop for demanding bill

खाना खाया, बिल मांगा तो की तोड़फोड़: ढाबा और चाप की दुकान पर दबंगों का बवाल... दुकानदारों को धमकाया भी

Wed, 22 Oct 2025 05:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Oct 2025 05:08 PM IST
सार

आरोपियों ने ढाबा के स्टॉफ के साथ मारपीट भी की। मारपीट व तोड़-फोड़ का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में कोतवाली व ओल्ड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Miscreants vandalized dhaba and chaap shop for demanding bill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद शहर के कोतवाली और ओल्ड थाना इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर चल रहे ढाबे और चाप की दुकान पर दबंगों ने तोड़फोड़ की। आरोप है कि खाने के रुपये मांगने पर दबंगों ने यहां हंगामा किया। आरोपियों ने ढाबा के स्टॉफ के साथ मारपीट भी की। मारपीट व तोड़-फोड़ का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में कोतवाली व ओल्ड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

पहले मामले में ओल्ड थाना इलाके में एनआइटी बस स्टैंड के सामने स्थित अपना भोजनालय पर तोड़-फोड़ हुई। ये ढाबा चलाने वाले धीरज भाटिया ने पुलिस को शिकायत दी है। इनका आरोप है कि ढाबे पर एनआइटी का ही रहने वाला मनीष अपने दोस्तों के साथ खाने के लिए आया था। खाना खाकर मनीष जब जाने लगा तो धीरज ने खाने का बिल मनीष से मांगा। इसको लेकर ढाबा मालिक और युवकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने पास खड़ी अपनी गाड़ी से लाठी और डंडे निकालकर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। आरोपी मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। करीब एक महीने पहले भी यहां पर गोली चलाने की वारदात भी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में कोतवाली थाना इलाके में ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में सोया चाप की दुकान पर वारदात हुई। दुकान संचालक भोलू ने पुलिस को शिकायत दी है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे ठाकुरवाडे के 5-6 युवक दुकान पर चाप खाने के लिए आए। जब वह चाप खाकर जाने लगे तो स्टॉफ ने युवकों से बिल मांगा। इस पर आरोपियों ने पहले कारीगर और फिर भोलू के साथ मारपीट की। आरोपियों ने दुकान में भी तोड़-फोड़ की। आसपास के लोगों ने युवकों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed