{"_id":"614487798ebc3e79ab620dd7","slug":"misbehaving-with-a-female-policeman-mistaking-it-for-a-student-faridabad-news-noi6050660150","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा समझकर महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा समझकर महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। दो मनचलों ने सादी वर्दी में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को छात्रा समझ लिया और फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। इससे पहले वे कुछ समझ पाते, अन्य महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मनचलों के खिलाफ मजनूं अभियान चला रखा है। इसके तहत मनचलों को सबक सिखाने के लिए महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में लोगों के बीच जाकर कार्रवाई कर रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर उस क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों को भी सुधारा जा रहा है। महिला थाना सेंट्रल की पुलिसकर्मी को सदी वर्दी में होने के कारण लड़कों ने छात्रा समझ लिया। उससे छेड़छाड़ करने लगे। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दूसरी तरफ, थाना खेड़ी पुल के पास नाबालिग ने महिला पुलिसकर्मी के पास अपनी मोटरसाइकिल रोककर उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी ने साथी पुलिसकर्मियों को इशारा किया और मौके से ही मनचले को पकड़ लिया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही ट्वीटर पर मिली छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-37 में भी लड़कियों के साथ अभद्रता की शिकायत मिली थी। युवतियों के अनुसार, कुछ लड़के उनका पीछा कर रहे थे और भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते थे। पुलिस आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि किसी भी स्थान पर इस तरह का मामला हो तो तुरंत सूचित करें।