फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   met joint commissioner regarding sewer problem

सीवर की समस्या को लेकर संयुक्त आयुक्त से मिले

Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
met joint commissioner regarding sewer problem
फरीदाबाद। सेक्टर-सात, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग सीवर जाम की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को निगम मुख्यालय पहुंचे। लोग निगमायुक्त यशपाल से मिलने आए थे, लेकिन वह नहीं मिल पाए। इसके बाद उन्होंने संयुक्त आयुक्त अनिल यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए सेक्टर-सात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के प्रधान गोल्डी बरेजा ने बताया कि क्षेत्र में कई महीनों से सीवर लाइनें जाम हैं। कई बार नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है। दिनेश सहगल, नीरज मोहता, पंकज श्रीवास्तव व जेपी शर्मा ने बताया कि सीवर का पानी गलियों में बह रहा है। एसडीओ और जेई को भी हालात से अवगत कराया गया है। संयुक्त आयुक्त ने समस्या सुनने के बाद मौके पर ही जेई से बातचीत की और समस्या के समाधान के आदेश दिए। अनिल यादव ने बताया कि पहले यहां सीवर लाइनों की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन उपलब्ध नहीं थी। अब मशीन उपलब्ध कराई गई है। समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed