फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Memorandum submitted for starting new courses in Nehru College

नेहरू कॉलेज में नए कोर्स शुरू कराने के लिए ज्ञापन सौंपा

Sat, 30 Jan 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for starting new courses in Nehru College
नेहरू कॉलेज में नए कोर्स शुरू कराने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन देते एनएसयूआई के कार्यकर? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में छात्रों ने उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक अजित बालाजी जोशी के नाम नेहरू कॉलेज के प्राचार्य एमके गुप्ता के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। प्रोफेसर राजपाल, प्रोफेसर राजेश, प्रोफेसर सुदेश यादव मुख्य रूप से इस दौरान मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से बीए जियोग्राफी ऑनर्स, एमए/एमएससी जियोग्राफी, बीए हिंदी ऑनर्स, बीएससी फिजिक्स ऑनर्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स कोर्स शुरू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि कॉलेज में ऐसे कोर्स शुरू करने की मांग की है जो लंबे समय से इस कॉलेज में छात्रों की जरूरत के रूप में कमी के तौर पर खल रहे हैं। 1971 में बनाए गए कॉलेज में गांव देहात के साथ ही शहरी परिवेश के छात्र पढ़ते हैं। छह हजार छात्रों की क्षमता वाले इस कॉलेज में जिले के सर्वाधिक आवेदन प्राप्त होते हैं। निजी कॉलेज की महंगी फीस के कारण भी राजकीय कॉलेज छात्रों की पसंद है।
विज्ञापन

वहीं, इस कॉलेज में 240 छात्र नॉन मेडिकल, 120 छात्र मेडिकल, 40 छात्र केमिस्ट्री ऑनर्स, 40 छात्र बायोटेक की स्नातक की पढ़ाई करके निकलते हैं लेकिन परास्नातक में इन संकायों में पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं कर पाते। कुछ कोर्स ऐसे भी हैं जो स्नातक कक्षा में ही उपलब्ध नहीं हैं। नेहरू कॉलेज में जियोग्राफी ऑनर्स से स्नातक तथा परास्नातक कक्षाओं में शुरू कराने की भी जरूरत है। इस मौके पर दीपक भुक्कल, सतेंद्र सिंह, अनुज, अनिल, नितिन, रोहित, प्रवीण, दिनेश और प्रणव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed