फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Many routes are diverted, avoid going towards Surajkund

Faridabad News: कई रूट डायवर्ट, सूरजकुंड की ओर जाने से बचें

Mon, 17 Nov 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Many routes are diverted, avoid going towards Surajkund
पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो।
फरीदाबाद। सोमवार को सूरजकुंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली 32वीं उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले फरीदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके चलते कई रूट रविवार शाम से ही बंद और डायवर्ट कर दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल के नेतृत्व में करीब 2 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं, जबकि छह क्यूआरटी कमांडो टीमें तैनात की गई हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था संजय कुमार और एडीजी इंटेलिजेंस सौरभ सिंह ने भी रविवार को मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


ये रूट रहेंगे डायवर्ट

सूरजकुंड - बड़खल रोड
वीवीआईपी मूवमेंट के कारण आने-जाने के लिए आम वाहनों पर रोक।

सूरजकुंड - पाली रोड
केवल स्थानीय निवासियों और परमिट वाले वाहनों को ही एंट्री।

बड़खल मोड़ - अनंगपुर चौक मार्ग
बैठक के दौरान समय-समय पर रोका जाएगा।

दिल्ली से सूरजकुंड आने वाले रूट
छतरपुर-सूरजकुंड और तुगलकाबाद-सूरजकुंड रूट पर कड़ी निगरानी, भारी वाहनों की एंट्री बंद।


ट्रैफिक पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि सोमवार को सूरजकुंड क्षेत्र में निजी वाहन न ले जाएं और गूगल मैप पर लाइव रूट अपडेट चेक करते रहें। वैकल्पिक रूप से बाईपास रोड, नेहरू कॉलोनी होकर सर्विस रोड और सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल रूट का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed