{"_id":"65219cdfe9009eb9c20727c7","slug":"many-police-station-in-charges-changed-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14899-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कई थाना प्रभारी बदले, नए चेहरों पर भी खेला दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कई थाना प्रभारी बदले, नए चेहरों पर भी खेला दांव
Sat, 07 Oct 2023 11:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
38 इंस्पेक्टर व एसआई इधर से उधर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में नए पुलिस आयुक्त के आने के बाद से तबादलों का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी लिस्ट में कुल 38 इंस्पेक्टर व एसआई का तबादला कर दिया गया। इसमें कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया और कुछ को पुलिस लाइन भेज दिया गया।
पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने कई नए चेहरों पर भी दांव खेला है। हाल ही में पुलिस विभाग में 48 इंस्पेक्टर व एसआई का तबादला किया गया था, जिसमें से ज्यादातर चौकी प्रभारी व क्राइम ब्रांच प्रभारी बदले गए। शनिवार को इंस्पेक्टर राजीव कुंडू को बीपीटीपी से ओल्ड फरीदाबाद। श्रीभगवान को डबुआ से बीपीटीपी, अर्जुनदेव को कंपलेंड ब्रांच से सराय, रामवीर को कोतवाली से आर्दश नगर, दलीप सिंह को पल्ला से तिगांव, राजेश को सारन से एसजीएम नगर, सुशीला देवी को एनआईटी थाना प्रभारी लगाया गया। इसके अलावा इंस्पेक्टर सुनीता, सत्यवीर सिंह, सुरेंद्र, अनूप कुमार, कबूल सिंह, एसआई श्यामवीर, पीएसआई विशाल अंतिल को पुलिस लाइन में भेजी गया। विशाल अंतिल को कुछ दिन पहले ही क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 प्रभारी लगाया गया था। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह मात्र एक सप्ताह भी सीपी कार्यालय नही रुके उन्हें थाना भुपानी प्रभारी लगाया गया। एसआई कृष्ण गोपाल को पूर्व आयुक्त विकास अरोडा ने संजय कालोनी चौकी प्रभारी से खेडी पुल प्रभारी बनाया था। मामला उस समय काफी चर्चा में था क्याेंकि कृष्ण गोपाल की हिरासत से एक हत्या का आरोपी छूटकर अदालत की छठी मंजिल से कूदकर मर गया था। खेडीपुल थाने में अब इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कई इंस्पेक्टर व एसआई का तबादला हुआ।