फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Many officers did not reach the minister's first public dialogue program

Faridabad News: मंत्री के पहले जनसंवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे कई अधिकारी

Sat, 17 Jun 2023 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Many officers did not reach the minister's first public dialogue program
- कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने गांव फतेहपुर बिल्लौच में किया जनसंवाद
विज्ञापन

- नदारद अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश
फोटो-

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के फतेहपुर बिल्लौच में शनिवार को हुए पहले जन संवाद कार्यक्रम में कई अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे नाराज मंत्री ने कार्यकारी अभियंता समेत अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। इसमें फरीदाबाद और पलवल के कई अधिकारी शामिल हैं।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पृथला के विधायक नयनपाल रावत के साथ गांव फतेहपुर बिल्लौच में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। जहां गांव में लोगों की समस्याएं सुनकर कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द होने वाले कार्यों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाएगा। इसमें गांव के लोगों ने सीवर और पानी के साथ विकास कार्यों को उठाया। कुछ लोगों ने राशन कार्ड बनाने का मामला उठाया। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्या दूर करने की बात कहीं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जन-संवाद कार्यक्रम में फरीदाबाद के पंचायती राज विभाग कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है। फतेहपुर बिल्लौच के जन संवाद कार्यक्रम में पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंत्री ने गांव की फिरनी में जल भराव की समस्या को बीडीपीओ को लगाई फटकार। उन्होंने दो माह में फिरनी बनाने और जल भराव को दूर करने का निर्देश दिया। जनसंवाद में कुछ गांव पलवल जिले के हैं। उनके भी अधिकारी नहीं पहुंचे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पलवल के जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को भी नोटिस देने को कहा है। कार्यक्रम में एसडीएम त्रिलोक चंद, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ, पीडब्लूडी कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू, सरपंच सरोज सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कल कई गावों में होगा जनसंवाद कार्यक्रम
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 19 जून को प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे खेड़ी गुजरान, दोपहर 12:30 बजे नेकपुर, 1:30 बजे फतेहपुर तगा, शाम तीन बजे धौज, शाम 5 बजे सिरोही में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आमजन की समस्याएं सुनेंगे। ये सभी गांव एनआईटी विधानसभा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed