फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man who came in contact with matrimonial website cheated 71 thousand

वैवाहिक वेबसाइट से संपर्क में आए युवक ने 71 हजार ठगे

Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Man who came in contact with matrimonial  website cheated 71 thousand
फरीदाबाद। शादी के नाम पर जीवनसाथी डॉटकॉम पर संपर्क कर एक युवती से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने मजबूरी की बात कह कर युवती से 71 हजार रुपये ठग गए लिए। पीड़िता के भाई की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त बाहर है।
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद निवासी अंकुर कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन ने जीवन साथी डॉटकाम पर एक प्रोफाइल विशाल तलवार नामक व्यक्ति से शादी करने के लिए स्वीकार किया। विशाल ने अपने घर का पता जीके नई दिल्ली लिखा था। इसके बाद दोनों के बीच करीब 15 दिन तक फोन पर बात हुई। परिवार वालों से मिलने की तिथि 13 फरवरी को तय हुई थी। इसके पहले 12 फरवरी को विशाल के चाचा का फोन आया कि वह 27 फरवरी को मिल पाएंगे। इस दौरान विशाल ने अपनी मजबूरियां बताकर पीड़िता से अपने पेटीएम अकाउंट में करीब साढे़ 71 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। आरोप है कि इसके बाद न तो आरोपी का दोबारा फोन आया और न ही मिलने आए। फोन भी तब से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed