{"_id":"657de53dde2af8d6e7081ed6","slug":"mahesh-retracted-his-statement-before-the-magistrate-did-not-take-armaans-name-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18138-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मजिस्ट्रेट के सामने बयान से पलटा महेश, नहीं लिया अरमान का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मजिस्ट्रेट के सामने बयान से पलटा महेश, नहीं लिया अरमान का नाम
विज्ञापन
बिट्टू बजरंगी के भाई को जलाने का मामला
घटना में आया ट्विस्ट, आग की घटना में तरल ज्वलनशील के अंश भी नहीं मिले
कैलाश गठवाल
फरीदाबाद। बिट्टू बजरंगी के भाई पर हमले के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल अपने पुराने बयान से पलट गया। पुलिस को दिए बयान में अरमान नाम बताने वाले महेश ने मजिस्ट्रेट के सामने उसका नाम नहीं लिया। दूसरी ओर, बाबा मंडी में महेश पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने मामले में पुलिस तीसरे दिन भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। अभी तक की जांच में पुलिस को कोई ऐसा सबूत हाथ नहीं लगा तो महेश के बयान से मेल खाता हो। सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध गाड़ी जैसा कुछ नजर नहीं आया है।
गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी के छोटे भाई महेश पांचाल पर 14 दिसंबर की रात कार सवार युवकों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाने का केस दर्ज किया गया था। महेश ने पुलिस को दिए बयान में अरमान का नाम लिया था। सूत्रों के मुताबिक मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में महेश ने अरमान का नाम नहीं लिया। महेश ने कहा वह सामने आने पर आरोपी को पहचान सकता है। अभी तक की जांच में पुलिस के हाथ कोई ऐसा सबूत नहीं है जो महेश के बयान से मेल खा रहा हो। पुलिस ने अरमान सहित कई युवकों से पूछताछ की है लेकिन घटना के समय उनकी मौके पर मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिला है।
पुलिस ने सीसीटीवी की जितनी भी फुटेज खंगाली हैं उनमें संदिग्ध वैगनआर दिखाई नहीं दे रही। एक कार दिखाई दी लेकिन वह वारदात से पहले ही मौके से जा चुकी है। एसआईटी की टीम मामले की जांच में जुटी है। शनिवार को गाजियाबाद से धर्म गुरु आस्था मां महेश का हालचाल जानने अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
मंडी के लोग भी शोर-शराबे की बात से कर रहे इनकार
पुलिस पूछताछ में मंडी में ही रात को सोने वाले दुकानदार घटना के दिन किसी भी तरह के शोर शराबे की बात से इंकार कर रहे हैं। महेश जब अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने भी दरवाजा खोलने में काफी समय लगाया था। दरअसल महेश की शराब पीने की आदत से परिवार के लोग भी परेशान हैं। अक्सर देरी के आने के कारण परिवार के लोग भी उसे गंभीरता से नहीं लेते थे। हालांकि पुलिस केस में संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
महेश की हालत में लगातार सुधार
अस्पताल में भर्ती महेश की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। आठ डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख में लगी है। अस्पताल में भर्ती महेश का हालचाल जानने वालों का आना जाना लगा हुआ है। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा, गाजियाबाद से धर्म गुरु आस्था मां, बीजेपी नेता सुखबीर मलेरना व विधायक सीमा तिरखा के अलावा हिंदू संगठनों के सदस्य अस्पताल में आ रहे हैं। मामले में बिट्टू बजरंगी का कहना है उसकी जान का खतरा बना हुआ है। वह प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन अनदेखी कर रहा है।
-
वर्जन
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। बयानों के मुताबिक सबूत अभी नहीं मिल रहे। क्राइम टीम और थाना पुलिस के अलावा वह खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- अमन यादव, एसीपी क्राइम व एसआईटी प्रमुख