{"_id":"61487c0b8ebc3eb6341b2ae0","slug":"madam-you-also-need-a-helmet-faridabad-news-noi605636861","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैडम, आपके लिए भी हेलमेट जरूरी है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैडम, आपके लिए भी हेलमेट जरूरी है’
विज्ञापन
फरीदाबाद में बाटा चौक पर हैलमेट पहनने के प्रति लोगों को जागरूक करती महिला ट्रेफिक पुलिसकर्मी ।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। शहर में इन दिनों सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जिला यातायात अधिकारी (डीटीओ) जितेंद्र गहलावत के सहयोग से ट्रैफिक पुलिस व रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ने विशेष अभियान चलाया। इसमें खासकर महिलाओं को रोक-रोककर बताया गया कि केवल पुरुषों ही नहीं, महिलाओं के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी है।
बाटा चौक फ्लाईओवर के नीचे अभियान चलाया गया। इसमें ट्रैफिक महिला पुलिसकर्मी नीलम ने दोपहिया वाहनों पर जा रही महिलाओं को रोककर हेलमेट के बारे में जागरूक किया। इसमें ज्यादातर ने हेलमेट पहन ही नहीं रखा था। ओमनी फाउंडेशन से आए बिजेंद्र सैनी ने बताया कि अक्सर लड़कियां-महिलाएं लोकल तौर पर बनाए गए हेलमेट का इस्तेमाल करती हैं। जो सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है। उन्हें बताया गया कि आईएसआई मार्क हेलमेट लगाना जरूरी है। इसे नहीं लगाने पर चालान कट सकता है। उन्हें समझाया गया कि यह केवल लड़कों के लिए ही जरूरी नहीं है, उनकी जान की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
सैनी ने उन्हें बताया कि एक जून 2021 से पूरे भारत में आईएसआई मार्क हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मार्का वाले नकली हेलमेट बेचने व बनाने पर जेल व लाखों का जुर्माना हो सकता है। ट्रैफिक स्टाफ ने लोगों को बताया कि हेलमेट के साथ उसकी सेफ्टी बेल्ट भी जरूर लगाएं। अभियान में कांस्टेबल मनोज, नीलम, होमगार्ड टीम, स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल सदस्य देवेंद्र सिंह के अलावा तरुण राघव, बजरंग तोषनिवाल, सुरेंद्र सिंह, सौरव बिंदल, राजेंद्र प्रसाद और जसवीर सिंह मौजूद रहे।