फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Madam... it is papa, bring my mother

मैडम...पापा तो हैं, मेरी मम्मी को ला दो

Mon, 21 Feb 2022 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Madam... it is papa, bring my mother
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में सोमवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग की ओर जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने पिता व अन्य परिजनों के साथ आई आठवीं की छात्रा ने जन-सुनवाई के दौरान पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। उसने महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया से कहा कि मैडम...पापा तो हैं, मम्मी कहीं चली गई है, मेरी मम्मी को ला दो। हम भाई-बहन मम्मी-पापा दोनों के साथ रहना चाहते हैं। बैठक में 17 पुराने व आठ से अधिक नए मामलों पर सुनवाई की गई। उन्होंने इस दौरान शिकायत के आधार पर वादी-परिवादियों का पक्ष सुना। कई में जांच अधिकारी को सात मार्च तक पूरी जानकारी देने को कहा गया जबकि कई मामले में दोनों पक्षों को आपसी समझौता करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि 17 मामलों की शिकायत पहले से की गई थी। इनमें अधिकांश दहेज प्रताड़ना, यौन शोषण, साइबर अपराध आदि की थी। कुछ मामले मारपीट, जमीन विवाद में प्रताड़ना, पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने आदि के मामले थे। इसके अलावा आठ मामलों की शिकायत जन-सुनवाई के दौरान की गई। सभी में दोनों पक्षों से बात की गई। साथ ही जांच अधिकारी को सात मार्च तक जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा गया।
विज्ञापन

पत्नी वापस आ जाए तो सभी हंसी-खुशी साथ रहेंगे
दरअसल, जन-सुनवाई में मामला पल्ला थाना क्षेत्र से आया था। सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के एक दिव्यांग व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी एक साल पहले बच्चों व उन्हें छोड़कर कहीं चली गई है। उल्टे उसने सभी पर प्रताड़ित करने की आयोग में शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया है कि मैं, मेरे माता-पिता व आदि प्रताड़ित करते हैं। यहां तक कि उसने अपने माता-पिता पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने बताया कि अगर उनकी पत्नी अभी भी वापस आ जाए तो वह हम सभी हंसी-खुशी साथ रहेंगे। फिर आयोग की अध्यक्ष ने बच्ची से पूछा..बेटा आपकी मम्मी कहां है..क्या आप उनके साथ रहना चाहते हैं.. बच्ची ने तुरंत जवाब दिया..हां, मैं रहना चाहती हूं..मम्मी पापा दोनों के साथ। बस मम्मी को ला दो। हालांकि इस मामले में जांच अधिकारी से शिकायत करने वाली महिला को तलाशने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं अपने ससुराल में रहना चाहती हूं
जन-सुनवाई के दौरान बल्लभगढ़ क्षेत्र से आए एक मामले में एक नव-विवाहिता ने बताया कि मेरे माता-पिता मेरी शादी को नहीं मानते हैं। वह कहीं और शादी करने का दबाव बना रहे हैं लेकिन मैने रीति-रिवाजों के साथ शादी की है और अपने पति व सास-ससुर के पास ही रहना चाहती हूं। मेरी मदद करें। इसपर महिला आयोग की अध्यक्ष ने जांच अधिकारी से तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि इनकी समस्या का हल निकाला जाए और व्यवस्था की जाए कि नव-विवाहिता अपने ससुराल में रहें।
कोई मैसेज और वीडियो भेजकर कर रहा परेशान
जन-सुनवाई के दौरान बल्लभगढ़ से एक साइबर अपराध का भी मामला आया। एक महिला ने आयोग को बताया कि उसे काफी दिनों से अंजान नंबर से परेशान किया जा रहा है। फोन, मैसेज व वीडियो के माध्यम से मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है। अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं। इससे काफी तनाव में रहती हूं इसलिए इस समस्या से जल्द छुटकारा दिलाया जाए। सुनवाई में इस तरह के एक और मामले में सुनवाई की गई। दोनों ही मामले में आयोग अध्यक्षा ने साइबर क्राइम थाना व अन्य अधिकारी से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने के आदेश दिए।

बस आरोपी पकड़ा जाए.. यही समझौता होगा
मारपीट व अन्य मामले की सुनवाई के दौरान महिला आयोग ने पीड़ित व आरोपी पक्ष दोनों को समझौता करने की अपील की। इस पर पीड़ित पक्ष ने कहा बस आरोपी पकड़ा जाए..यहीं हमारे लिए समझौता हुआ। हालांकि मामले में आयोग ने जांच अधिकारी से जल्द जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed