{"_id":"698633d53222116bc90a6f63","slug":"low-hanging-power-lines-are-becoming-deadly-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109729-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जमीन छूते बिजली के तार बन रहे जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जमीन छूते बिजली के तार बन रहे जानलेवा
विज्ञापन
-बडेड गांव के निचले मोहल्ले में मंडरा रहा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बडेड़ गांव के निचले मोहल्ले में जमीन के बेहद करीब झूलते बिजली के तार ग्रामीणों के लिए लगातार खतरे का सबब बने हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि जरा-सी लापरवाही किसी बड़े हादसे में तब्दील हो सकती है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले से गुजर रही बिजली लाइन के तार कई जगहों पर जमीन को छूते नजर आते हैं। बारिश या नमी के समय खतरा और भी बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कई बार पशु इन तारों की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। गनीमत रही कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन हर दिन डर के साए में गुजर रहा है। इसब, दिलावर, रिशाल, मुस्तुफा, मुस्तकीम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार बिजली निगम के कर्मचारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुराने और खतरनाक बिजली के तारों को हटाकर नई व सुरक्षित लाइन डाली जाए, ताकि जान-माल का नुकसान न हो। उनका कहना है कि मोहल्ले में बच्चे, बुजुर्ग और पशु दिनभर आवाजाही करते हैं, ऐसे में खतरे को नजरअंदाज करना बेहद लापरवाही भरा रवैया है। वहीं मामले के बारे में निगम के एसडीओ समीम अहमद से बात की तो उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। जल्द ही तारों को ऊंचा करवाया जाएगा।