संतोष ने रची जायदाद के लिए साजिश: प्रेमिका के पति को धमकाने आया प्रेमी गिरफ्तार, लिव इन में रहते हैं दोनों
जांच में सामने आया कि महिला का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। कुछ साल पहले वह एक प्रापर्टी डीलर के अपहरण के आरोप में जेल जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक से एक बदमाश प्रेमिका के पति को धमकाने ग्रेटर फरीदाबाद स्थित खेडी गांव तक आ गया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान रोहतक के गांव मोखरा निवासी रोहित उर्फ मोटे के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी एसआई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि आरोपी रोहित फरीदाबाद निवासी संतोष नामक महिला के साथ सहमति संबंध में रहता है। संतोष की शादी गांव खेड़ी निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई है। दोनों के एक आठ साल का बेटा है।
महिला ने आरोपी को बताया था कि उसके आठ साल के बेटे के नाम पर पुश्तैनी जायदाद हो जाए तो उन्हें आसानी से मिल सकती है। इसी बात को लेकर आरोपी महिला के पति को धमकाने आया। आरोपी धमकाकर प्रॉपर्टी बेटे के नाम कराना चाहता था। बाद में बेटे को अपने साथ ले जाता।
जांच में सामने आया कि महिला का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। कुछ साल पहले वह एक प्रापर्टी डीलर के अपहरण के आरोप में जेल जा चुकी है। फिलहाल जमानत पर बाहर है। क्राइम ब्रांच ने आईएमटी क्षेत्र से धर दबोचा। दो महीने पहले ही आरोपी जमानत पर बाहर आया था।