फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lok Sabha Election 2024 Amar Ujala's Satta Ka Sangram program in Faridabad, Haryana

Satta Ka Sangram: फरीदाबाद में चाय पर चर्चा, लोग बोले- सरकार वादों पर खरी नहीं उतरी, बिलजी-पानी अभी भी मुद्दा

Fri, 17 May 2024 11:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 May 2024 11:12 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शुक्रवार को हरियाणा के फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह को चाय पर चर्चा में लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Amar Ujala's Satta Ka Sangram program in Faridabad, Haryana
Satta Ka Sangram - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह को चाय पर चर्चा में लोगों से बातचीत की। आम जनता के मन में क्या है यह जानने की कोशिश की। 

विज्ञापन


हरियाणा राज्य का फरीदाबाद जिला मुख्यालय और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का भाग है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के कृष्णपाल गुर्जर ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी पार्टी ने उन पर फिर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में महेंद्र प्रताप मैदान में हैं। जननायक जनता पार्टी ने नलिन हुड्डा और इंडियन नेशनल लोकदल ने सुनील तेवतिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


एक मतदाता ने कहा कि नेता चुनावी दिनों में आते हैं, लेकिन जीतने के बाद कोई नजर नहीं आता। यहां बिलजी-पानी की समस्या है। लोग पीएम मोदी के चेहरे की वजह से इस सरकार को पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस सरकार में मंत्री-नेता सही से काम नहीं करते। हमारे यहां के सांसद क्षेत्र में दिखाई नहीं देते। एक अन्य मतदाता ने कहा कि जो देश के हित की बात करेगा, वहीं जीतेगा। कांग्रेस यहां से जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मतदाता ने कहा कि औद्योगिक नगरी के नाम से मशहूर फरीदाबाद में अब कारोबार बिगड़ चुका है। बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। विकास के नाम पर यहां कुछ नहीं हुआ। जिन नेताओं को आम जनता ने चुना, उन्होंने कभी अपने वादे पूरे नहीं किए। हरियाणा में भाजपा अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। आशा वर्करों को पीटा गया, उनके साथ बदसलूकी की गई। इस वजह से लोगों में नाराजगी देखी गई है। इन्होंने पक्की भर्ती नहीं की, इस सरकार में पेपर लीक हुए। रोजगार के नाम पर भाजपा ने मजाक किया है। 

एक महिला मतदाता ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं का अपमान हुआ है। रोजगार के नाम पर भाजपा ने ठगा है। इन्होंने 15 लाख देने का वादा किया। गरीब को नौकरी के लिए इन्होंने तरसा दिया। पीएम मोदी की गारंटी जुमले हैं। इन्हें हर हाल में वोट चाहिए। राम मंदिर के नाम पर वोट मांग रहे हैं। यह जुमलेबाजी की सरकार है। कांग्रेस सरकार में काफी काम हुए। कांग्रेस की एक बार फिर से सरकार बनेगी।


एक अन्य मतदाता ने कहा कि फरीदाबाद में सरकार के मुताबिक काम होता है। आम जनता अपने मन से कोई काम नहीं कर सकती। इस सरकार में कर्मचारी रिश्वत लेते हैं। भाजपा सांसद ने कुछ काम नहीं किया, विधायक ने भी अपने वादे पूरे नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed