{"_id":"602c026a8ebc3ee92b2757c7","slug":"local-train-will-be-started-on-route-faridabad-and-palwal-faridabad-news-noi566063712","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद-पलवल के बीच जल्द दौड़ेगी लोकल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद-पलवल के बीच जल्द दौड़ेगी लोकल ट्रेनें
विज्ञापन
फरीदाबाद। उत्तर रेलवे ने फरीदाबाद-पलवल के बीच जल्द ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। दो लोकल ट्रेन को मेल एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। हालांकि ये ट्रेनें कब से चलेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है। ट्रेनों केेे चलने से दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
कोरोना महामारी में सभी ट्रेनों को संचालक रेलवे ने बंद कर दिया। अब इन्हें शुरू किया जा रहा है। एक्सप्रेस और सुुपरफास्ट अनेक ट्रेनें पटरी लौट आई है मगर लोकल ट्रेनें अभी भी बंद है। इस कारण दिल्ली, गाजियाबाद, शकूरबस्ती और पलवल जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेट्रो, बस व आटो सहित परिवहन के अन्य साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए यात्रियों को काफी रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लोकल ट्रेन शुरू करने के लिए स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे के कई उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर मांग कर चुके हैं।
रेलवे ने पलवल-गाजियाबाद के बीच चलने वाली 64053 का नंबर बदलकर 04407 कर दिया है। यह ट्रेन सुबह 6 बजे पलवल से रवाना होगी और बल्लभगढ़ 6:16, न्यू टाउन 6:21 एवं फरीदाबाद स्टेशन पर 6:26 बजे पहुंचेगी। वहीं अब शकूरबस्ती से पलवल के बीच चलने वाली 64016 का नंबर बदलकर 04410 कर दिया गया है। यह ट्रेन शाम 6:20 पर पलवल के लिए रवाना होगी। 7:33 पर फरीदाबाद, 7:38 पर न्यू टाउन और 7:43 पर बल्लभगढ़ स्टेशन पहुंचेगी।