फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lawyer meets High Court Chief Justice to open courts

अदालतें खोलने के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिले वकील

Sat, 09 Jan 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lawyer meets High Court Chief Justice to open courts
अदालतें खोलने के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिले वकील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान बॉबी रावत के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में बार काउंसिल हरियाणा एवं पंजाब के चेयरमैन करणजीत सिंह के साथ हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि कोरोना महामारी के कारण कई महीने से अदालतों का कार्य ऑनलाइन चल रहा है, अब कोरोना का प्रकोप थम चुका है सभी विभागों में कोरोना गाइडलाइन के तहत कार्य किया जा रहा है। ऐसे में फरीदाबाद की सभी अदालतों का कार्य पहले की तरह शुरू होना चाहिए। इससे लंबित मामलों की सही प्रकार सुनवाई हो सकेगी। अधिवक्ताओं के अनुसार उन्हें मुख्य न्यायाधीश की तरफ से आश्वासन मिला है।

बॉबी रावत ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले कई महीने से अदालतें बंद हैं। इस कारण कई मामले लंबित चल रहे हैं। व्यक्तिगत रूप से अदालतें न खुलने से अधिवक्ताओं को भी काफी परेशानी हो रही है। अदालतों में सुनवाई के दौरान कोविड-19 की सभी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने चैंबर व पार्क आदि बनवाने के लिए जमीन दिलाने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने अदालतों को शीघ्र खोलने का आश्वासन दिया। वहीं अधिवक्ताओं के लिए चैंबर व पार्क के लिए संबंधित विभाग के चेयरमैन को निर्देश दिए कि वह जल्द जगह का चुनाव करें। सही जगह का चयन होने पर इस प्रक्रिया को बढ़ाया जाए। इस अवसर पर महासचिव अजय चौधरी, सदस्य राजकुमार चौहान, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार तंवर, अरुण नागर, निर्दोष गुर्जर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed