{"_id":"5ff201dd8ebc3e3b6a74857a","slug":"launch-app-and-website-for-ranking-survey-faridabad-news-noi5576600183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंकिंग सर्वे के लिए लांच की एप और वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंकिंग सर्वे के लिए लांच की एप और वेबसाइट
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में इस बार अव्वल रैंकिंग पाने के लिए लोगों को फीडबैक देना होगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से ऑनलाइन फीडबैक देने के लिए एप और वेबसाइट की शुरुआत कर दी गई है। अब घर बैठे लोग अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर सफाई से संबंधित फीडबैक दे सकते हैं। सर्वेक्षण के तहत इस बार लोगों से 8 प्रमुख सवालों के जवाब देने होंगे। जिसके बाद उस पर सुधार के लिए एक कार्य समिति बनाई जाएगी।
शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से हर साल आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत 4 जनवरी से होती है। इस बार एक मार्च से उनकी टीम शहर में आएगी। नियमों के अनुसार इस बार सभी जिलों को 6 हजार अंकों में मापा जाएगा। इन 6 हजार अंकों को तीन श्रेणी में बांटा गया है। जिसमें से सिटीजन फीडबैक के 1800, सर्टिफिकेशन के 1800 और कूड़ा उठाने व निस्तारण को लेकर 2400 अंक निर्धारित किये गए हैं। नगर निगम ने इन तीनों प्वाइंट पर काम शुरू कर दिया है।
इसमें जनता का फीडबैक काफी अहम होता है, जिसमें अपने शहर में साफ सफाई से संबंधित सवालों का जवाब देना होता है। केंद्र सरकार की तरफ से फीडबैक के लिए https://swachhsurvekshan2020.org वेबसाइट शुरू कर दी गई है। इसके अलावा फोन के प्ले स्टोर में जाकर ss2021 vote for your city नाम से मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन करने के बाद फीडबैक दिया जा सकता है। इस बार केंद्र सरकार 8 प्रश्न पूछेगी। लोग अपना फीडबैक 31 मार्च तक दे सकते हैं।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में पब्लिक फीडबैक सबसे अहम हैं। फीडबैक देने के लिए सेवाएं शुरू कर दी गई है। ज्यादा से ज्यादा लोग वेबसाइट व मोबाइल एप के जरिए 31 मार्च तक अपना फीडबैक दे सकते हैं।
- आदित्य शर्मा, सिटी इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन