फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   KMP accident case

केएमपी पर मोटर साइकिल के टायर फटने से मां-बेटे की मौत

Tue, 24 Sep 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
KMP accident case
फरीदाबाद। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार एक मोटर साइकिल का टायर फट गया। इस दौरान डिवाइडर से उनका सिर टकरा गया जिससे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के समय बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। एक पांच वर्षीय बच्ची बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को पास ही स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। छांयसा थाने के उप-निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि मूलरूप से बुलंदहशर के चांदपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के रहने वाले 27 वर्षीय जितेंद्र का भाई सुंदर गुरुग्राम के भरत नगर में ठेकेदारी करते हैं। जितेंद्र अपनी पांच वर्षीय बेटी ईशा व 60 वर्षीय मां माया के साथ भरत नगर अपने भाई सुंदर के पास जा रहे थे।
विज्ञापन

छांयसा थाना क्षेत्र में पहुंचते ही उनकी मोटर साइकिल का टायर फट गया। इससे इनका संतुलन बिगड़ गया व मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई। इस घटना में मां-बेटे का डिवाइडर से टकराने से सिर में चोट लग गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पांच साल की ईशा को मामूली चोट आई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट पहनते तो बच सकती थी जान
केएमपी पर हुई दुर्घटना में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसके कारण दुर्घटनाएं हो रही है। मंगलवार दोपहर हुई दुर्घटना में भी यह बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि मोटर साइकिल सवार युवक और उसकी मां ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसके कारण वह सीधे डिवाइडर पर गिरा व सिर में चोट लगने से मां-बेटे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed