फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kidnapping of a girl who went to get goods

सामान लेने गई किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म

Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of a girl who went to get goods
बल्लभगढ़। आदर्श नगर इलाके में दो युवकों ने शनिवार की शाम एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ जंगल में दुष्कर्म किया। आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए थे। महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने शनिवार शाम किशोरी को दुकान से सामान लाने के लिए भेजा था। रास्ते में शहजाद और आरिफ मिले। दोनों ने किशोरी को मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और जंगल में ले जाकर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह से आरोपियों से छूटकर घर भाग आई। घर आकर उसने परिवार को आपबीती बताई। परिजनों ने रात में मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का बयान सुनने के बाद मामला दर्ज कर दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने शहजाद और आरिफ को काबू कर लिया। महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी नेहा राठी ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र 20 से 21 साल है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
किशोरी से दुष्कर्म की घटना के मामले में कई हिंदू संगठनों ने रविवार को महिला थाने के सामने प्रदर्शन किया और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की। इस दौरान निकिता तोमर के पिता मूलचंद तोमर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसकी तरफ पुलिस और सरकार को ध्यान देना चाहिए। कुछ दिनों पहले भी इसी क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उन्होंने मांग की कि आरोपियों की चार्जशीट जल्द से जल्द अदालत में पेश की जाए, ताकि परिवार को जल्द न्याय मिल सके। देव सेना संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वीरेंद्र गौड़ ने कहा कि ये घटना बेहत निंदनीय और घृणित है। विशेष समुदाय द्वारा हिंदू लड़की के साथ सोची-समझी साजिश है। पुलिस प्रशासन और अदालत को ऐसे में मामलों में आरोपियों को फंसी की सजा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed