फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Khelo Haryana Games Krish Rawat of Ballabhgarh selected in 92 kg category wrestling

युवराज निकला बाजीगर: हार कर जीता हरियाणा का ये रेस्लर, मायूसी में हो गया था लापता, घर लौटा तो चमकी किस्मत

Fri, 16 Dec 2022 05:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Dec 2022 05:04 PM IST
सार

13 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे युवराज प्रैक्टिस करने सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में गया। प्रैक्टिस के बाद वह घर पर आ गया। दोपहर को तीन बजे वह दोबारा से प्रैटिक्स करने के लिए घर से निकला लेकिन वह खेल परिसर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Khelo Haryana Games Krish Rawat of Ballabhgarh selected in 92 kg category wrestling
कुश्ती - फोटो : amar ujala

विस्तार

खेलो हरियाणा में एक इवेंट में हार के बाद मायूस कुश्ती खिलाड़ी युवराज घर नहीं आया। इस पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दे दी। बाद में पुलिस व परिजनों ने उसे खोज निकाला। घर पहुंचने पर पता चला कि 92 किलोग्राम भाग वर्ग में उसका नाम आ गया है। अब वह प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन

विजय नगर निवासी दर्शन ठाकुर ने बताया कि 12 दिसंबर को 18 साल का बेटा कृष रावत उर्फ युवराज रोहतक विश्वविद्यालय में रेसलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गया था। जहां पर एक इवेंट में हार गया। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद शाम को घर वापस आ गया और काफी उदास था। जिस पर पिता ने बेटे को समझाया कि खेल में हार जीत लगी रहती है। जीत के लिए और ज्यादा मेहनत करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 13 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे वह प्रैक्टिस करने सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में गया। प्रैक्टिस के बाद वह घर पर आ गया। दोपहर को तीन बजे वह दोबारा से प्रैटिक्स करने के लिए घर से निकला लेकिन वह खेल परिसर नहीं पहुंचा। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की। फिर सूचना उन्होंने थाना आदर्श नगर में दी। पुलिस व परिजनों ने मिलकर युवराज को ढूंढ लिया।

विज्ञापन

युवराज जब घर पर आया तो सूचना मिली कि उसका चयन खेलो हरियाणा खेल के 92 किलोग्राम की कैटेगरी में हो गया है। नाम आने के बाद युवराज दोबारा से अभ्यास में जुट गया है। उन्होंने बताया कि बेटा सिर्फ जीत के लिए तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को दोबारा से खेलो हरियाणा में भाग लेने के लिए रोहतक जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed