{"_id":"63fa3a58f82b581db106bfc5","slug":"kanjhawala-incident-bolero-hit-an-elderly-man-and-dragged-him-for-200-meters-in-faridabad-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में भी कंझावला जैसी घटना: बोलेरो ने बुजुर्ग को टक्कर मारकर 200 मीटर तक घसीटा, चालक ने नहीं लगाए ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में भी कंझावला जैसी घटना: बोलेरो ने बुजुर्ग को टक्कर मारकर 200 मीटर तक घसीटा, चालक ने नहीं लगाए ब्रेक
Sat, 25 Feb 2023 10:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:20 PM IST
सार
हरियाणा के फरीदाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी बुजुर्ग को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद में भी दिल्ली के कंझावला जैसी घटना सामने आई है। फरीदाबाद के एनआईटी- पांच निरंकारी चौक पर एक बोलेरो चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद करीब दो सौ मीटर तक घसीटा।
इसके बाद उसके पेट के ऊपर से पहिया उताकर फरार हो गया। घटना बृहस्पतिवार की है। बुजुर्ग के बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। एनआईटी पांच निवासी इंद्रलाल अरोड़ा (58) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह किराने की दुकान चलाते हैं।
बृहस्पतिवार रात करीब सवा नौ बजे वह दुकान बंदकर सड़क पर टहल रहे थे। निरंकारी चौके के पास तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके कपड़ा कार में फंस गया।
विज्ञापन
इस कारण वह गाड़ी में फंसकर दो सौ मीटर तक घसीटते चला गया। किसी तरह से कार से छूटा। लेकिन तब तक वह खुद को संभालते, कार चालक उनके पेट पर दोनों पहिये चढ़ाकर फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें अस्पलात में भर्ती कराया गया। एनआईटी पांच थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर पहचान हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने ब्रेक की बजाय रेस पर पैर रख दिया था।