फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   JC Bose University will help Thalassemia patients

थैलेसीमिया मरीजों की मदद करेगा जेसी बोस विवि

Sun, 18 Jul 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
JC Bose University will help Thalassemia patients
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए अब रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से थैलेसीमिया मरीजों की मदद के लिए आगे आया है। रोगियों को उनकी खून की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पंजीकरण अभियान शुरू करनेे का निर्णय लिया है। स्टूडेंट वालंटियर्स की ‘टीम उम्मीद’ जरूरतमंदों की मदद करने और उन्हें समय पर सहायता प्रदान करने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकार के कार्यों से खुद को जोड़ने और समाज की बेहतरी के लिए प्रौद्योगिकी का सर्वोत्तम उपयोग करने का आह्वान किया हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रश्मि चावला ने कहा कि अभियान से जुड़ने के लिए जिले के मरीजों को एक गूगल लिंक के माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद मरीज को पंजीकरण नंबर दिया जाएगा। पंजीकरण के बाद रोटरी ब्लड बैंक फरीदाबाद जाना होगा, जहां रोगी की जांच की जाएगी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जाएगा। इसके अलावा ब्लड बैंक मरीज को अगली बार खून चढ़ाने के लिए एक तारीख भी देगा। उन रोगियों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर संपर्क कर सकें। रोटरी ब्लड बैंक द्वारा विश्वविद्यालय में डेटा विश्लेषण प्रयोगशाला भी विकसित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed