फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI students' classes will start from 14

आईटीआई में इस वर्ष दाखिला लेने वाले छात्र 14 से ले सकेंगे कक्षाएं.

Sat, 05 Dec 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
ITI students' classes will start from 14
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नया सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसकी सूचना जारी कर दी गई है। फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं ही लगाई जाएंगी। दूसरी ओर, आईटीआई में दाखिले का दौर भी जारी है। दाखिला प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए विभाग ने अगले चरण के लिए भी दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सत्र 2020-21 के छात्रों के लिए 14 दिसंबर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। दाखिला ले चुके छात्रों को विभिन्न लिंक व मेसेज के जरिए टाइम टेबल सहित अन्य जरूरी जानकारियां भी भेजी जाएंगी। सत्र समय पर पूरा करने के लिए छात्रों की सप्ताह में छह दिन कक्षाएं लगेंगी। ऑनलाइन कक्षाएं 31 दिसंबर तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन

प्रथम वर्ष के अलावा अन्य छात्रों की कक्षाएं पहले से ऑनलाइन ही हो रही हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राजकीय व निजी आईटीआई 16 नवंबर से खोलने के आदेश जारी हो चुके थे। सुबह नौ से शाम चार बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य नियमों का पालन करते हुए छात्रों को प्रशिक्षण दिया भी दिया जा रहा है, वहीं परीक्षाएं भी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिसंबर तक आवेदन का मौका
आईटीआई में अगले चरण के लिए भी दाखिले का दौर शुरू हो चुका है। विभाग की ओर से रिक्त सीटों की एवज में एक बार फिर से 12 दिसंबर तक आवेदन का मौका दिया गया है। संस्थानों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए आवेदक छठे चरण के बाद खाली सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। फिलहाल आईटीआई में दाखिले के लिए छठी मेरिट सूची के तहत दाखिले का दौर जारी है। छठे चरण के तहत दो दिसंबर को सूची जारी हुई थी। वहीं नौ दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 12 दिसंबर तक आवेदन का दौर जारी रहेगा। नए आवेदकों के लिए सातवें चरण का विस्तृत शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।

आवेदन के लिए 12 दिसंबर तक मौका फिर से दिया गया है। नए आवेदकों के लिए दाखिले का नया शेड्यूल जारी होगा। इस सत्र में दाखिला ले चुके छात्रों की कक्षाएं भी 14 दिसंबर से ऑनलाइन शुरू हो जाएंगी। - गजेंद्र कुमार, आईटीआई दाखिला नोडल अधिकारी
विभाग की ओर से जारी नया शेड्यूल
09 दिसंबर तक छठे चरण की प्रक्रिया होगी पूरी
12 दिसंबर तक आवेदन का मौका
14 दिसंबर से शुरू होगा सत्र 2020-22
06 दिन सप्ताह में लगेंगी कक्षाएं
08 अगस्त तक सत्र 2020-21 होगा पूरा
02 जनवरी तक छात्रों के डेटा संबंधी काम होगा
16 जनवरी तक डीजीटी की ओर से शिकायतों का निवारण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed