फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI's new building will be ready by March

मार्च तक तैयार हो जाएगी आईटीआई की नई बिल्डिंग

Fri, 23 Jul 2021 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
ITI's new building will be ready by March
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के बीच रुके हुए निर्माण कार्य ने फिर से तेजी पकड़ ली है। एनआईटी पांच स्थित आईटीआई की नई बिल्डिंग का निर्माण भी अब तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि मार्च 2022 तक आईटीआई का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इससे छात्रों को एक अतिरिक्त परिसर की सुविधा मिलेगी, वहीं नए कोर्स भी शुरू होने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

एनआईटी-5 स्थित आईटीआई में जिले के सर्वाधिक करीब 900 युवा कौशल हासिल कर रहे हैं। हालांकि 70 वर्ष पुरानी इस इमारत के कई हिस्से अब जर्जर हैं। छात्रों की संख्या को देखते हुए नई बिल्डिंग का निर्माण शुरू किया गया। जिसके लिए लगभग 7 करोड़ रुपये का बजट तय है। पीडब्ल्यूडी ने पिछले साल बिल्डिंग का निर्माण शुरू कर दिया था, लेकिन कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते काम काफी प्रभावित रहा। अब विभाग ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है। दिसंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आईटीआई प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार ने बताया कि नई बिल्डिंग का काम पूरा होते ही नए कोर्स के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रदीप सिंधू ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इस वर्ष के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, मार्च माह के अंत तक सभी काम पूरा कर लिया जाएगा। आईटीआई की नई इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर वर्कशॉप, उसके ऊपर वाले फ्लोर पर क्लास रूम व अंतिम फ्लोर पर प्रयोगशालाएं आदि बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed