{"_id":"60b9221f8ebc3ea6dd2e90eb","slug":"injured-passenger-died-in-stone-pelting-on-sampark-kranti-express-faridabad-news-noi5853367149","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर हुए पथराव में घायल यात्री ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर हुए पथराव में घायल यात्री ने तोड़ा दम
विज्ञापन
फरीदाबाद। एक सप्ताह पहले यूपी संपर्क क्रांति में शरारती तत्वों द्वारा किए गए पथराव में घायल यात्री की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। जीआरपी ने मामले में हत्या की धारा जोड़ ली है। 28 मई को संपर्क क्रांति हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलकर मानिकपुर जंक्शन जा रही थी। रात करीब 8:30 बजे फरीदाबाद व बल्लभगढ़ स्टेशन के बीच ट्रेन पर किसी ने तेजी से पत्थर फेंका।
पत्थर लगने से कोच नंबर-डी-3 में खिड़की के सहारे बैठे सोनू नाम के एक यात्री के सिर में चोट आई। इससे वह लहूलुहान हो गया। इस कोच में सोनू कर बड़ा भाई अर्पित व माता-पिता भी सवार थे। वे सभी महोबा यूपी स्थित अपने गांव अंगोरा जा रहे थे। ट्रेन मथुरा जाकर रुकी। आरपीएफ और जीआरपी ने सोनू को मथुरा के अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोनू व उसके परिजन अपने गांव जाने का इरादा छोड़ कर वापिस दिल्ली आ गए और सोनू को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
बृहस्पतिवार को सोनू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जीआरपी ने रेलवे एक्ट और जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। सोनू की मौत के बाद पुलिस ने इसमें हत्या की धारा जोड़ ली है। जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नही हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है।