फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   inflammatory post uploaded on social media, arrested

सोशल मीडिया पर डाला भड़काऊ पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2020 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
inflammatory post uploaded on social media, arrested
सोशल मीडिया पर डाला भड़काऊ पोस्ट, गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद साइबर अपराध शाखा की मॉनिटर सेल सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। पुलिस आयुक्त का सख्त आदेश है कि कोई सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर न करें। इससे समाज का भाईचारा खराब होता है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध शाखा की मॉनिटर सेल में तैनात पुलिसकर्मी विरेंद्र ने एक शिकायत दी कि छह अप्रैल को अनिल कुमार नामक एक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है। जिसमें कोरोना वायरस के चलते किसी वर्ग विशेष को लेकर लिखा गया है। ताकि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे और शहर का माहौल खराब हो।
विज्ञापन

इसका रिकॉर्ड चेक करने पर फेसबुक अकाउंट अनिल कुमार निवासी फरीदाबाद के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया। अनिल तिगांव क्षेत्र के गांव सिडोला का रहने वाला है। शिकायत पर सेक्टर- 31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से मोबाइल फोन बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed