फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In old enmity, a stick was put in the person's genitals, serious

पुरानी रंजिश में व्यक्ति के गुप्तांग में डाला डंडा, गंभीर

Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
In old enmity, a stick was put in the person's genitals, serious
बल्लभगढ़। छांयसा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने उसके गुप्तांग में डंडा दाल दिया। पीड़ित की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नहरावली निवासी देवकरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन मई को उसका अपने पड़ोसी रामरतन व उसके लड़कों से झगड़ा हो गया था। इस बारे में उसने छांयसा थाने में शिकायत दी थी। पुलिस के सामने दोनो पक्षों का आपस मे राजीनामा हो गया। आरोप है कि उसी रंजिश में 25 जून को पड़ोसी रामरतन, शांति, सूरज, कृष्ण, चंदा, जितेंद्र व इंद्रजीत आ गए और उसे चारपाई पर दबोचकर लाठी-डंडों व रॉड से पीटना शुरू कर दिया। उसके साथ बैठा अमित वहां से अपनी जान बचाकर भाग गया। आरोप है कि उसे पीटते-पीटते राम रतन ने उनसे डंडा डालने को कहा। ये सुनकर शांति बाहर चली गई। चंदा ने देवकरण के कपड़े उतार दिए और सूरज ने हाथ मे लिया डंडा उसके गुप्तांग में डाल दिया। इसके बाद कृष्ण ने दोबारा से डंडा उसके गुप्तांग में डाल दिया। अमित ने घर जाकर देवकरण की भाभी को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद उसकी मां बीरवती व भाभी पूजा मौके पर पहुंचीं। आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। पड़ोसियों के आने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed