फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal occupation of HUDA plot, CM Flying raids

Faridabad News: हुडा के प्लॉट पर अवैध कब्जा, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

Wed, 06 Mar 2024 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of HUDA plot, CM Flying raids
- दस्तावेज पेश नहीं करने पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 स्थित 60 गज पॉकेट पर अवैध कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को छापा मारा। इस दौरान प्लॉट पर मिठाई बनाने का काम किया जा रहा था। मौके पर टीम ने हलवाई से प्लॉट के दस्तावेज पेश करने को कहा, तो वह पेश नहीं कर सका। टीम ने सेक्टर-8 थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी मनीष सहगल को सूचना मिली थी कि सेक्टर-3 स्थित 60 गज में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्लॉट है। इस पर किसी ने कब्जा कर रखा है। सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। इसमें एएसआई शिवकुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता नरेश और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सत्य नारायण ने बुधवार की सुबह मौके पर जाकर जांच की। छापे के दौरान उक्त प्लॉट पर खानपान सेवा का काम करने वाले हलवाई राकेश कुमार मौजूद थें।
विज्ञापन

वह अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर मिठाइयां बना रहे थें। इस दौरान प्लॉट से 9 घरेलू सिलेंडर भी बरामद किए गए। टीम ने जब राकेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह प्लॉट उसने गांव सीही निवासी एक व्यक्ति से किराये पर लिया हुआ है। वह इस प्लॉट का हर महीने चार हजार रुपये किराया देते हैं। अप्रैल महीने तक का किराया एडवांस में दिया हुआ है। प्लॉट के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो वह पेश नहीं कर सका। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed