फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ignoring the rules of Grape, increasing pollution

ग्रेप के नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा प्रदूषण

Sun, 07 Nov 2021 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ignoring the rules of Grape, increasing pollution
ओल्ड फरीदाबाद चौक पर ढ़ाबे पर भटटी से निकलता धूआं । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद (दुर्गेश झा) । शहर में दिवाली बाद खराब हुई वायु गुणवत्ता ने सिविक एजेंसियों के दावों की पोल खोल दी है। दिवाली से पहले प्रदूषण की रोकथाम के लिए संबंधित सरकारी संस्थानों द्वारा कई दावे किए जा रहे थे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने डीजी सेट और तंदूर भट्ठियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। नगर निगम ने सड़कों पर उड़ रही धूल को दबाने के लिए पानी का छिड़काव करने को कहा था। पुलिस से आतिशबाजी की रोकथाम के लिए सख्ती बरतने को कहा गया था, लेकिन यह दावे और आदेश दिवाली के दूसरे दिन ही हवा हो गए। आलम यह है कि दिवाली के बाद से शहर में प्रदूषण स्तर बढ़ता जा रहा है। इससे जिले की करीब 24 लाख आबादी की जान सांसत में आ गई है। सांस संबंधित समस्या, आंखों में जलन, आंखों से पानी आना, आंखों में खुजली समेत चर्म रोग के मरीज बढ़ने की आशंका हो गई है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया के अनुसार औद्योगिक नगरी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए पिछले महीने से ही जिला प्रशासन, नगर निगम, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड, पुलिस विभाग आदि से प्रयास तेज करने की मांग की गई थी। इस बाबत उन्हें पत्र भी लिखा गया था। सीपीसीबी के आदेश के बाद जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों की कार्ययोजना भी तय कर दी गई थी। बावजूद शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ना चिंतनीय है।
विज्ञापन

जल रही हैं तंदूर भट्ठियां
प्रदूषण की रोकथाम के लिए सीपीसीबी की ओर से डीजी सेट व तंदूर भट्ठी पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। बावजूद इसके शहर में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां इसे खुलेआम इन आदेशों का उल्लंघन हो रहा है। आलम यह है कि इससे निकल रहा धुआं शहर की आबोहवा को और खराब कर रहा है। रेलवे रोड, ओल्ड फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में ढाबा संचालक सुबह के समय तंदूर भट्ठी जलाते हैं। इ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो रहा पानी का छिड़काव
शहर में जहां-तहां सड़क निर्माण कार्य समेत और भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा सड़क किनारे धूल जमी हैं। सीपीसीबी की ओर से सड़क किनारे जमी धूल को उठाने के साथ ही उसे दबाने के लिए पानी छिड़काव करने का आदेश पिछले महीने ही दिया गया था। बावजूद इसके नगर निगम द्वारा ऐसा नहीं करवाया जा रहा। इससे सड़कों पर सरपट दौड़ रहे वाहनों से उड़ रही धूल हवा में घुल रही है।

आज से ली जाएगी रोजाना जानकारी
एचएसपीसीबी की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि सोमवार से सभी संबंधित विभागों से प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की रोजाना जानकारी मांगी जाएगी। इसके लिए सभी को पत्र लिखा गया है। विभागों की ओर से दी जाने वाली जानकारी को सीपीसीबी को भेजा जाएगा। किसी विभाग की कोताही पाई जाएगी तो सीपीसीबी की ओर से कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed