फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband murdered in front of wife in restaurant during birthday party

रेस्तरां में पत्नी के साथ मना रहा था जन्मदिन की पार्टी, हुआ कुछ ऐसा बेटे के सिर से उठा बाप का साया

Thu, 15 Aug 2019 06:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered in front of wife in restaurant during birthday party
हितेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एनआईटी तीन स्थित आंगन रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी में आए एक युवक की रेस्तरां मालिक व कर्मचारियों ने पलटे और चाकू से वारकर हत्या कर दी। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने रेस्तरां मालिक सहित 20 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने एक-दो चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने जाम खोला।

विज्ञापन


एनआईटी 2सी विडो होम निवासी जितेश भाटिया ने बताया कि उनके ममेरे भाई संदीप के बेटे का मंगलवार को जन्मदिन था। संदीप ने ईएसआई मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित आंगन रेस्तरां में पार्टी रखी थी। पार्टी में जितेश का 26 वर्षीय भाई हितेश अपनी पत्नी साक्षी के साथ गया था। पार्टी के दौरान संदीप के पास काम करने वाले एक युवक की वहां एक वेटर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। यह देख संदीप बीच बचाव कराने लगा, मगर तभी वेटर ने संदीप को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वहां हंगामा होने लगा। जितेश के अनुसार, उसका भाई हितेश भी बीच-बचाव के लिए पहुंच गया। हितेश की पत्नी साक्षी भी बीच बचाव करने लगी।
विज्ञापन


जितेश ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि रेस्टोरेंट के वेटरों ने पार्टी में शामिल लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान रेस्तरां संचालक सचिन भाटिया ने फोन कर कुछ और युवकों को वहां बुला लिया। इस पर पार्टी में शामिल लोग वहां से जान बचाकर भागने लगे। जितेश के अनुसार, हितेश भी वहां से निकल रहा था, मगर तभी हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और खींचकर रेस्तरां के अंदर ले गए। आरोपियों ने जितेश को उसकी पत्नी के सामने ही बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। कुछ वेटर रसोईघर में से पलटा व चाकू आदि उठा लाए। उनमें से एक ने हितेश के सिर में पलटे से वार किया। इसके बाद हमलावरों ने हितेश पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी साक्षी के अनुसार, बेहोश हितेश को हमलावर अपनी कार में डालकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई और हमलावर हितेश को छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने हितेश को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसजीएम नगर थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि रेस्तरां मालिक सचिन भाटिया सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed