फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hundreds of devotees reached Haridwar on Ganga Dussehra

Faridabad News: गंगा दशहरा पर सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे हरिद्वार

Thu, 05 Jun 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees reached Haridwar on Ganga Dussehra
रोडवेज विभाग की ओर से हरिद्वार के लिए चलाई गई अतिरिक्त बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ज्येष्ठ माह की दशमी के दिन गंगा दशहरा पर्व पर 5 जून को गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु हरिद्वार जा रहे हैं। बुधवार को भी काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह की बस में सफर करके हरिद्वार पहुंचे। विभाग की ओर से 4 जून की रात को जाने वाली बस में भी भीड़ देखने को मिली।


फरीदाबाद डिपो की तीन बसें प्रतिदिन हरिद्वार के लिए चलती हैं। सुबह 6 बजे और दोपहर 11.30 बजे, आने वाली दोनों बसें बल्लभगढ़ बस स्टैंड से सवारी लेकर जाती है। वहीं एक बस रात 8.15 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैंड से चलती है। यह बस 8.30 बजे एनआईटी बस स्टैंड से सवारी लेकर जाती है। गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के चलते रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है। उसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज विभाग की ओर से बुधवार को एक अतिरिक्त बस को चलाया गया। ड्यूटी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है तो दिन के समय अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed