{"_id":"68910c8bc4d562e15d06bd5b","slug":"humidity-increased-after-light-rain-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48579-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोमवार को सुबह हल्की बारिश ने जहां मौसम को कुछ देर के लिए सुहावना बनाया, वहीं इसके बाद बढ़ी उमस और चिपचिपी गर्मी ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी। लोग पंखों और कूलर के सामने भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे थे। दिनभर धूप और उमस ने मिलकर लोगों को बेहाल कर दिया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन वातावरण में नमी बनी रही, जिससे गर्मी का असर और भी ज्यादा महसूस हुआ। दोपहर के समय बाजारों, बस स्टैंड और ट्रैफिक सिग्नलों पर खड़े लोग पसीने से तर-बतर नजर आए।
हालांकि शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और बारिश के आसार बनने लगे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम में और बदलाव की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।