{"_id":"64f615cbfa792344da0bf628","slug":"hsvps-bulldozer-runs-on-illegal-encroachments-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12784-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध कब्जों पर चला एचएसवीपी का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध कब्जों पर चला एचएसवीपी का बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सोमवार को ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर-20 में अतिक्रिमण करने वालों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान टीम ने 100 से अधिक झुग्गियाें और करीब 15 खोखों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा काटा। अधिकारियों और लोगों के बीच खूब कहासुनी हुई है। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया।
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे लाइन के पास भारी संख्या में लोगों ने एचएसवीपी की करोड़ों रुपये जमीन पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर रखा है। यहां लोग सालों से कब्जा कर झुग्गियां बनाकर रह रहे थे। वहीं कई लोग खोखे लगाएं हैं। दूसरी तरफ ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाए जा रहा है। ऐसे में अवैध कब्जा रेलवे स्टेशन की सुंदरता में दाग लगा रहा था। आरोप है कि झुग्गियों में रहने वाले लोग रात के समय यात्रियों से लूटपाट, मोबाइल फोन झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इसे देखते हुए एचएसवीपी अधिकारियों की ओर से पिछले दिनों लोगों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने के आदेश दिए थे, लेकिन, लोगों ने नोटिस को नजरअंदाज कर दिया। सोमवार सुबह प्राधिकरण का तोड़फोड़ दस्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंचा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया और टीम को देखते ही हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि घर उजड़ने के बाद वह कहां जाएंगे, लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनी और देखते ही देखते कब्जों को जेसीबी से ढहा दिया। एचएसवीपी के स्टेट ऑफिसर सिद्धार्थ दहिया ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ तोड़फोड़ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।